MP Corona Update: मप्र में आज 10 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस फिर 100 पार

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में दो दिन कोरोना (MP Corona Update)  की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद आज मंगलवार को फिर तेजी देखने को मिली है। आज 19 अक्टूबर 2021 को 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है, इसके पहले सोमवार को 6, रविवार को 5 और शनिवार को 4 पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 102 हो गई है। वहीं, रिकवरी रेट 98% से ज्यादा है है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र का मौसम बदला, 8 जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का अलर्ट

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार गिरावट जारी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 नए केस आए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 102 है।कोरोना संक्रमण की दर 0.02% और रिकवरी रेट 98.60% है।सोमवार को 5 लाख 35 हजार 846 व्यक्तियों को वैक्सीन लगायी गयी।

यह भी पढ़े.. किसानों को लेकर सीएम शिवराज सिंह का बड़ा फैसला- सहायता राशि देगी सरकार

इससे पहले प्रदेश में 18 अक्टूबर को 54 हजार 209 कोरोना की जाँचे हुई और कोरोना पॉजिटिव के भोपाल में 4 और जबलपुर एवं उज्जैन में एक-एक प्रकरण आये, जबकि 9 रोगी स्वस्थ हुए। पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत रही। कोरोना से संबंधित जानकारी के लिये 104 और 181 हेल्पलाइन नम्बर पर टेली कंसलटेशन लगातार जारी है।वही प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन निरंतर जारी है। अब तक 6 करोड़ 66 लाख 18 हजार 570 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन  (MP Corona Active Case)  के टीके लगाये गये।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews