MP : बंगला खाली करने के दौरान भावुक हुए पूर्व मंत्री, स्टॉफ के साथ शेयर की कई बातें

MP--Former-Minister

भोपाल।

कांग्रेस की सत्ता आने पर नेताओं से बंगला खाली कराने की कवायद तेज हो चली है। बीजेपी सरकार में मंत्री रहे नेता अब अपने-अपने बंगले खाली करने में जुट गए है। इसी क्रम में शिवराज सिंह चौहान के बाद बीजेपी नेता पारस जैन ने भी अपना बंगला खाली कर दिया है। इस दौरान वे भावुक हो उठे ।बताते चले कि पारस जैन पिछले 13 साल से शिक्षा मंत्री, खाद्य मंत्री और फिर ऊर्जा मंत्री का पद संभाल रहे थे। 

दरअसल,  सचिवालय द्वारा हारे गए विधायकों और मंत्रियों को तीन दिन में सरकार बंगला खाली करने के नोटिस दिए गए है।इसके के चलते पूर्व शिक्षा मंत्री पारस जैन भोपाल मे अपना बंगला खाली करने पहुंचे। दोपहर तक उन्होंने अपना बंगला खाली कर दिया है।  इस दौरान उन्होंने कहा मेरे प्रति आप लोगों की भावना की बातें यदि मेरा बेटा, पत्नी और बहू भी सुनते हैं तो यही कहते हैं कि मैंने 13 साल में अगर कुछ कमाया है तो वह है प्रेम। इसके बाद पारस जैन रोते हुए नजर आए। पारस जैन इस मौके पर शिवराज सिंह की कुछ बातें भी शेयर की । वही पारस जैन स्टॉफ के साथ अपने पुराने पलों को याद करने लगे और विदाई के समय भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने अपने पूरे स्टॉफ को इतने सालों उनके साथ काम करने के लिए धन्यवाद भी दिया।

बता दे कि विधानसभा सचिवालय द्वारा हारे हुए 119 विधायकों को बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। इसके लिए उन्हें तीन दिन का अल्टीमेटम मिला है। इसके साथ ही हारे हुए मंत्रियों को भी अपने बंगले खाली करने पड़ रहे है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews