VIDEO: नरोत्तम मिश्रा बोले- BJP शासित राज्य में ऐसा होता तो कहते लोकतंत्र खतरे में

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उद्धव ठाकरे  के खिलाफ टिप्‍पणी मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane) की गिरफ्तार और फिर देर रात जमानत के बाद देश की सियासत गर्मा गई है। महाराष्ट्र से लेकर मध्य प्रदेश तक बीजेपी द्वारा उद्धव सरकार पर हमला बोला जा रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। नरोत्तम ने कहा कि अगर भाजपा शासित किसी राज्य में ऐसा होता तो कहते कि लोकतंत्र खतरे में आ गया।

यह भी पढ़े.. MP में लापरवाही पर एक्शन- 2 पर्यवेक्षक निलंबित, 80 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं समेत 92 को नोटिस

आज मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि न्यायपालिका ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे जी को रात में ही ज़मानत देकर महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) सरकार की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का सच उजागर कर दिया है। कदली,सीप,भुजंग मुख,स्वाति एक गुन तीन। जैसी संगति बैठिए,तैसोई फल दीन॥ सोनिया गांधी के इशारे पर महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी सत्ता का दुरुपयोग है। अगर भाजपा शासित किसी राज्य में ऐसा होता तो कहते कि लोकतंत्र खतरे में आ गया।

पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मचे सियासी बवाल पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कहा कि कांग्रेस अब समाप्ति की ओर है। ऐसे राज्य जहां सरकार बची भी है,वहां गुटबाजी चरम पर है।पंजाब में सिद्धू व कैप्टन अमरिंदर,राजस्थान में सचिन पायलट व अशोक गहलोत व छत्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव व भूपेश बघेल में सत्ता संग्राम मचा हुआ है। एमपी में कमलनाथ वर्सेस ऑल की लड़ाई तो जगजाहिर है।

यह भी पढ़े.. Good News: कर्मचारियों को तोहफा देने की तैयारी, बढ़ेगी बेसिक सैलरी, PF में भी इजाफा

मध्य प्रदेश (के कोरोना आंकड़ों पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr Narottam Mishra) ने कहा कि प्रदेश में #Corona समाप्ति की स्थिति में पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 5 नए केस आए और 14 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए। प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट 98.60% और कुल एक्टिव केस 90 हैं। कल प्रदेश भर में कोरोना (MP Corona update) के कुल 66,745 टेस्ट किए गए हैं।

वैक्सीन लगवाने वालों का फूल से स्वागत, डॉक्टरों का भी सम्मान

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वैक्सीन की पहली डोज आंशिक सुरक्षा, दूसरी डोज संपूर्ण सुरक्षा।”प्रदेश के सभी भाई बहनों से विनम्र आग्रह है कि आप मध्य प्रदेश को कोरोना मुक्त करने के लिए अपने परिजनों और परिचितों को प्राथमिकता से टीका जरूर लगवाएं और प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाने में अपना अहम योगदान दें।आज और कल#MPVaccinationMahaAbhiyan2 को सफल बनाएं ।यह प्रदेश को कोरोना मुक्त करने के लिए संजीवनी का काम करेगा।इस दौरान मिश्रा ने फूल देकर वैक्सीनेशन लगवाने वालों स्वागत किया और डॉक्टर-स्टॉफ का भी सम्मान किया।

https://twitter.com/drnarottammisra/status/1430389715035779077

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews