Hindi News

MP Job Alert 2021: 12वीं पास के लिए यहां निकली है भर्ती, इंटरव्यू से चयन, ऐसे करें अप्लाई

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP Job Alert 2021: 12वीं पास के लिए यहां निकली है भर्ती, इंटरव्यू से चयन, ऐसे करें अप्लाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में 12वीं पास युवाओं के लिए बैंक (MP Bank Job Alert 2021) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है । IndusInd Bank प्रदेश के 21 जिलों की विभिन्न शाखाओं में 100  ऋण अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है।इसके लिए 18 साल से 28 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में मुख्य रूप से शैक्षणिक प्रमाण पत्र के अलावा आधार कार्ड पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस के साथ 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने की मार्कशीट होना अनिवार्य है।

यहां देखें डिटेल्स-

कुल पद-100

आयु सीमा-18 से 23 साल के लिए।

योग्यता-12वीं पास। आधार कार्ड पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य।

इन जिलों में निकाली भर्ती

भोपाल, ग्वालियर, सागर, सीहोर, शुजालपुर,विदिशा, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, इंदौर, देवास, धार, मंदसौर, नीमच ,रतलाम, उज्जैन, जबलपुर,सतना,​​​​सिवनी, शहडोल, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा

10 से 13 नवंबर तक होगा इंटरव्यू

योग्यता रखने वाले युवक 10 से 13 नवंबर तक सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक भारत फाइनेंसियल इंक्लूजन लिमिटेड बजाज टावर प्लॉट नंबर 23. दूसरी मंजिल, सुरजीत ऑटो एजेंसी के पास, एचडीएफसी बैंक लिः लाला लाजपत राय कॉलोनी, रायसेन रोड, भोपाल मैं संपर्क कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए-यह जानकारी दूसरे मीडिया स्त्रोतों से ली गई है। अधिक जानकारी के लिए हितेंद्र जैन के मोबाइल नंबर 9154109861 पर भी संपर्क कर सकते है।एमपी ब्रेकिंग न्यूज इसकी कोई ग्यारंटी नहीं लेता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews