MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

MP News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

दिग्विजय सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव(Corona Positive) आई है।  उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट के जरिए दी।

दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडिल पर रिपोर्ट की जानकारी शेयर करते हुए लिखा – मुझे सर्दी जुकाम था। RT-PCR टेस्ट कराने पर COVID पॉजिटिव आया हूँ।

ये भी पढ़ें – राष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम शिवराज ने व्यक्त की बेटियों के लिए अपनी भावनाएं

उन्होंने लिखा कि जो लोग भी पिछले 2-3 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें यदि बुख़ार, खाँसी, सर्दी, जुकाम, बदन में दर्द है, तो वे कृपया अपना RT-PCR टेस्ट करा लें। अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews