MP News : One Nation One Election पर गोविंदा ने भाजपा को घेरा, कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़ें पूरी खबर

MP News : One Nation One Election पर गोविंदा ने भाजपा को घेरा, कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़ें पूरी खबर

MP News : जन्माष्टमी के अवसर पर मप्र की राजधानी भोपाल आये फिल्म अभिनेता गोविंदा ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को निशाने पर लिया है। मीडिया से बात करते हुए गोविंदा ने One Nation One Election के सवाल पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि सत्ता पक्ष केवल अपने बारे में ही सोचता है, हर व्यक्ति को मंच दिया जाना चाहिए। गोविंदा ने मप्र कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे कांग्रेस ने मप्र का ब्रांड एम्बेसडर बनाया लेकिन इसका पत्र भी नहीं भेजा।

One Nation One Election पर भाजपा को लिया निशाने पर 

हरफनमौला फिल्म अभिनेता और कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर से जीतकर लोकसभा पहुँचने वाले पूर्व संसद गोविंदा ने आज मीडिया के सवालों के अपने ही अंदाज में जवाब दिए, पत्रकारों ने जब गोविंदा से वन नेशन वन इलेक्शन के बारे में उनकी राय पूछी तो उन्होंने कहा सत्ता पक्ष की अलग सोच होती है, वे हम और हमारे अलावा और किसी की नहीं सोचते, उन्होंने कहा कि प्रतिक्रिया वालों को भी सामने आना चाहिए, हर व्यक्ति विशेष को मंच दिया जाए, उसे दिल की बात कहने का मौका दिया जाए, गोविंदा ने फ़िल्मी अंदाज में कहा – आप ही आप हैं तो फिर क्या आप हैं?

कांग्रेस का वादा, सत्ता में आये तो MP में होगा आईफा अवार्ड 

गोविंदा के साथ मंच पर मप्र के पूर्व जनसंपर्क और कानून मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद थे, उन्होंने मीडिया से कहा कि मप्र में कांग्रेस सरकार में आई तो फिर से मध्य प्रदेश में आईफा अवार्ड का आयोजन कराया जायेगा, उन्होंने आगे कहा कि गोविंदा की एक फिल्म आने वाले समय में मध्य प्रदेश में जरूर शूट होगी।

ब्रांड एंबेसडर वाली बात पर MP Congress पर कसा तंज 

पीसी शर्मा की बात सुनने के बाद गोविंदा ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर तंज कसा, गोविंदा ने कहा उस समय बहुत सी बातें तय हुई थी, उस समय बोर्ड पर लिखा था मध्य प्रदेश को एंबेसडर गोविंदा है, लेकिन इसका कोई पत्र मेरे पास तक नहीं आया, अब वह समय भी निकल गया, गौरतलब है कमलनाथ की सरकार के दौरान जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने ही गोविंदा को मध्य प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने की जानकारी दी थी।

भांजे कृष्णा अभिषेक को दी नसीहत- बच्चे लोग बच्चे ही रहेंगे

फिल्मों में कम बैक के सवाल पर गोविंदा ने कहा कि काम बहुत मिल रहा था लेकिन लगा ये नहीं इससे और अच्छा काम होगा, लेकिन मेरे नाम के हिसाब से काम नहीं मिला गोविंदा नाम के लायक काम नहीं मिला, फिल्मों में आजकल गाली -गलौज है, जो मुझे पसंद नहीं है, कृष्णा और गोविंदा की कंट्रोवर्सी पर चीची मामा ने कहा कि बच्चों के दिल में जो हो, बताओ आओ बात करो, उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि अभी इतने बड़े नहीं हो गए हो कि इधर उधर से बात करें, बच्चे लोग बच्चे ही रहेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews