MP News : नरोत्तम मिश्रा का तंज ‘दिग्विजय हेट स्पीच के इनसाइक्लोपीडिया’, बजरंग दल को लेकर फिर किया कमलनाथ से सवाल

MP News : नरोत्तम मिश्रा का तंज ‘दिग्विजय हेट स्पीच के इनसाइक्लोपीडिया’, बजरंग दल को लेकर फिर किया कमलनाथ से सवाल

Bajrang Dal controversy : बजरंग दल को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस मुद्दे पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को एक पत्र लिखा था और उनसे उनका मत पूछा था। इसपर पीसीसी चीफ ने जो जवाब दिया, उसे लेकर एक बार फिर नरोत्तम मिश्रा ने कटाक्ष किया है। वहीं इस मामले में दिग्विजय सिंह का नाम लाने पर उन्होने तंज किया है कि वो तो हेट स्पीच के इनसाइक्लोपीडिया हैं।

कर्नाटक चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठन पर बैन लगाने की बात को लेकर हंगामा है। मध्यप्रदेश में भी बीजेपी ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस से सवाल किए है। नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को एक पत्र लिखकर पूछा था कि एक तरफ वो खुद को भगवान हनुमान का भक्त बताते हैं, वहीं उनकी पार्टी बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कर रही है। ऐसे में वो मध्य प्रदेश को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें कि इस बारे में उनका क्या मत है। इसके जवाब में कमलनाथ ने कहा कि बजरंग दर पर बैन और हनुमान भक्ति में क्या संबंध है और ये तो सुप्रीम कोर्ट ने कई बार कहा है कि जो भी ऐसी संस्थाएं या व्यक्ति हैं जो सामाजिक विवाद पैदा करते हैं, उनपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

अब उनके इस बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा है कि कमलनाथ जी किसी भी बात का सही जवाब नहीं देते हैं ‘हमने बात खेत की शुरू की वो खलिहान पर आ गए। मेरा सवाल बजरंग दल पर था वो हेट स्पीच पर आ गए। सुप्रीम कोर्ट ने बजरंग दल के बारे में ऐसा कब कहा है। बीच बीच में आप दिग्विजय सिंह को ले आते हैं। दिग्विजय सिंह को तो पूरा देश जानता है कि हेट स्पीच के चलते फिरते इनसाइक्लोपीडिया हैं।’ वहीं फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने पर उन्होने कहा कि अभी तक ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है, जब आएगा तब देखेंगे। संजय राऊत के AICC अध्यक्ष के बयान पर गृहमंत्री ने कहा कि सारे निर्णय राहुल गांधी ही लेते हैं, मलिकार्जुन खड़गे नहीं।

[dgv_vimeo_video id=”823618010″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews