MP News : NMOPS प्रतिनिधिमंडल की कमलनाथ से मुलाकात, सरकार बनने पर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का वादा दोहराया

MP News : NMOPS प्रतिनिधिमंडल की कमलनाथ से मुलाकात, सरकार बनने पर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का वादा दोहराया

NMOPS meets Kamal Nath : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मुख्यमंत्री कमलनाथ से नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकाल की। NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु एवं प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया के नेतृत्व में राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर हुई इस मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस की सरकार बनने पर मध्य प्रदेश में प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग रखी। इसपर कमलनाथ ने सहमति जताई और कहा कि उनकी सरकार बनते ही प्रथम नियुक्ति वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। उन्होने कहा कि वरिष्ठता को लेकर पूरी फाइल कंप्लीट की हुई रखी है और उसमें सारे विभागीय ऑर्डर संलग्न है। पीसीसी चीफ ने ये भी कहा कि ढाई लाख लोग जो शिक्षक है उनको भी पेंशन से वंचित नहीं रहने देंगे। उन्होने कहा कि ‘मेरी जानकारी में है यह मुझे हर जिले में शिक्षक लोग मिलते हैं और बताते हैं कि वरिष्ठता के कारण कहीं हम पेंशन से वंचित न हो जाएं।’ कमलनाथ ने वादा किया कि सरकार बनते ही इनको पेंशन दूंगा। उन्होने कहा कि मैं घोषणा करने में यकीन नहीं करता हूं, काम करने में यकीन करता हूं। इस प्रतिनिधिमंडल में मध्यप्रदेश NMOPS के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews