MP : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अटक सकती है अक्टूबर की सैलरी

Chhattisgarh Government employees

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र के समान 7वें वेतनमान (7 Pay Commission) के तहत 28 फीसदी महंगाई भत्ता की मांग के बीच मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों (Government Employee) के लिए काम की खबर है।भिंड कलेक्टर (Bhind Collector) ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि समस्त डीडीओ अधिकारी और कर्मचारियों के ईएसएस प्रोफाईल अपडेट कराये।बगैर ईएसएस प्रोफाईल अपडेट की दशा में सितम्बर पेड और अक्टूबर वेतन का भुगतान नहीं होगा।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा फैसला- खरगोन एसपी को हटाया

भिंड कलेक्टर डॉ सतीष कुमार एस ने समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके कार्यालय में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों की ईएसएस प्रोफाईल अपडेट (ESS Profile Updates) करायें। अपडेट ना होने की दशा में सितम्बर पेड अक्टूबर का वेतन (October Salary) का भुगतान नहीं होगा। उन्होनें कहा कि डीडीओ (DDO) को सितम्बर पेड अक्टूबर के वेतन में इस आशय का प्रमाण पत्र लगाना होगा कि हमारे यहां सभी अधिकारी और कर्मचारियों की प्रोफाईल अपडेट हो चुकी है।

कलेक्टर ने कहा कि आयुक्त कोष एवं लेखा भोपाल द्वारा वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से निर्देश दिए गए है कि विभागो में कार्यरत समस्त शासकीय सेवको के ESS प्रोफाईल डाटा शत प्रतिशत किया जाना है ताकि शासकीय सेवको की सेवानिवृत्ति एवं मृत्यु के समय उनके स्वत्वो जैसे पेंशन, उपादान, GIS, अवकाश नगदीकरण आदि का त्वरित भुगतान हो सके। ESS डाटा अद्यतन न होने की दशा में शासकीय सेवको की अकस्मात मृत्यु होने पर उनके परिवार को नामांकन आदि के अभाव में भुगतान में अनावश्यक विलम्ब होता है जो कि उचित नहीं है। जिला कोषालय भिण्ड द्वारा पूर्व में भी ईएसएस डाटा (ESS DATA) अद्यतन किये जाने के लिए पत्र लिखे गये है।

यह भी पढ़े…बैतूल कलेक्टर की दो टूक-निकम्मे कर्मचारी होंगे दंडित, पटवारी भी होंगे बर्खास्त

इसके साथ ही कोषालय द्वारा समय-समय पर डाटा अद्यतन किये जाने के लिए ई-दक्ष कार्यालय कलेक्ट्रेट भिण्ड में ऑनलाईन प्रशिक्षण भी दिए गए है।वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी एचएन मिश्रा ने कहा कि उक्त डाटा शीघ्र अद्यतन किये जाने हेतु तत्काल कार्यवाही करें एवं अद्यतन में किसी प्रकरण में आ रही तकनीकी समस्या हेतु कार्य दिवसों में समाधान हेतु जिला कोषालय और उपकोषालय में आवश्यक अभिलेख सहित उपस्थित होकर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा माह सितम्बर 2021 के वेतन देयक में कार्य पूर्ण का प्रमाण पत्र संलग्न करें। अन्यथा की स्थिति में आहरण एवं संवितरण अधिकारी का माह सितम्बर 2021 का वेतन रोका जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews