MP News : राज्य निर्वाचन आयोग ने 12 मई को बुलाई कलेक्टर्स वीसी

MP Panchayat By-Election

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मप्र राज्य निर्वाचन आयोग (MP News) ने स्थानीय निकाय चुनावों (Local Body Elections 2022) की तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने एक चुनाव 12 जून तक कराये जाने की तारीख घोषित की है जबकि दोनों चुनाव 30 जून तक करा लिए जायेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त की बैठक के बाद आयोग ने अब प्रदेश स्तर पर चुनावी गतिविधि की समीक्षा शुरू कर दी है। आयोग अब प्रदेश के जिला निर्वाचन अधिकारियों से इस विषय में चर्चा करना चाहता है। आयोग ने इसके लिए कल 12 मई 2022 को प्रदेश के सभी कलेक्टर्स की वीडियो कांफ्रेंस (Collectors VC) बुलाई है।

ये भी पढ़ें – कमल नाथ का ब्लॉक बस्टर: स्थानीय चुनाव में इतने फीसदी OBC को कांग्रेस देगी टिकट

कलेक्टर्स के साथ वीसी में निर्वाचन आयोग के अधिकारी नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban Body Election 2022)  और पंचायत चुनावों  (MP Panchayat Election 2022) पर विस्तार से चर्चा करेंगे और दिशा निर्देश देंगे। प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टर्स को आदेश जारी करते हुए कहा कि 12 मई 2022 को 12:30 बजे से 1:30 बजे तक वीसी में उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें – MP पंचायत चुनाव पर राज्य निर्वाचन आयुक्त का बड़ा बयान – 12 जून तक कराए जाएंगे चुनाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews