MP News : इंदौर में होगा तीन दिवसीय मध्य प्रदेश ऑटो शो, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

MP News : इंदौर में होगा तीन दिवसीय मध्य प्रदेश ऑटो शो, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) में विभिन्न इंडस्ट्रीज को प्रोत्साहित करने के लिए शिवराज सरकार (Shivraj Government) निवेशकों के लिए कई आयोजन करती है।  इस बार सरकार ने मध्य प्रदेश ऑटो शो (Madhya Pradesh Auto Show) करने का फैसला लिया है। ये आयोजन तीन दिवसीय होगा और इसे इंदौर (Indore News) में आयोजित किया जायेगा।

मध्य प्रदेश में ऑटो इंडस्ट्रीज के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिये राज्य शासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों में इंदौर में पहली बार बड़े स्तर पर तीन दिवसीय मध्य प्रदेश ऑटो शो का आयोजन 28 अप्रैल से किया जा रहा है। ऑटो शो में 30 अप्रैल तक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिये विभिन्न बैठकें तथा अन्य गतिविधियाँ होंगी। कार्यक्रम इंदौर एयरपोर्ट के पास सुपर कॉरिडोर स्क्वायर पर होगा। इसका आयोजन मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीआईडीसी) द्वारा किया जा रहा है।

पहले दिन होंगे यह कार्यक्रम

मध्य प्रदेश औद्योगिक केंद्र विकास निगम इंदौर के एमडी रोहन सक्सेना ने बताया कि ‘मध्य प्रदेश ऑटो शो 2022’ का शुभारंभ 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसके बाद क्रेता-विक्रेता की बैठक (buyer seller meeting) तथा “ऑटोमोबाइल उद्योग द्वारा भारत के आर्थिक विकास को गति देने” विषय पर सेशन होंगे। शाम 6 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

दूसरे दिन मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री होंगे शामिल

ऑटो शो के दूसरे दिन 29 अप्रैल को दोपहर 12:10 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सुबह 11:50 बजे औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और दोपहर 12 बजे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा संबोधन दिया जाएगा। सुबह 10:30 बजे से प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन होगा। सुबह 11:15 बजे औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव  संजय कुमार शुक्ला संबोधित करेंगे। सुबह 11:20 बजे डीपीआईआईटी केंद्र सरकार के सचिव अनुराग जैन, सुबह 11:30 बजे एसीएमए के डायरेक्टर जनरल विनी मेहता, 11:35 बजे एसआईएएम के वाइस प्रेसिडेंट विनोद अग्रवाल और 11:45 बजे सीआईआई पश्चिम क्षेत्र के चेयरमैन सुनील चोरडिया संबोधित करेंगे। दोपहर 12:35 बजे अतिथियों द्वारा एमपी ऑटो शो एग्जीबिशन का अवलोकन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे क्रेता-विक्रेता मीटिंग होगी और दोपहर 3:30 बजे ग्रीन मोबिलिटी विषय पर सेमिनार होगा।

तीसरे दिन होंगे यह कार्यक्रम

ऑटो शो-2022 के अंतिम दिवस 30 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे “रेसिलियंस एंड ग्रोथ ऑफ ऑटो एमएसएमई एंड स्टार्ट-अप इन पोस्ट कोविड-19 एरा” विषय पर सेशन होगा। दोपहर 12:30 बजे सीआईआई मालवा जोन के चेयरमैन सौरभ सिंह मेहता, दोपहर 12:45 बजे औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला और 12:55 बजे मध्य प्रदेश शासन के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव राज्य में औद्योगिक विकास के लिए विकसित पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में जानकारी देंगे। शाम 6 बजे एमपी ऑटो शो-2022 का समापन होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews