MP News : तीन दिवसीय आत्मनिर्भर पंचायत कांफ्रेंस मंगलवार से, सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

शहर का विकास जब होता है उसका कचरा, गंदा पानी कोलोनाइजेशन सभी इन ग्रामीण क्षेत्रों में होता है इस सत्र में मिलने वले सुझावों पर काम होगा, इसमें नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे। इसी तरह अन्य मंत्री उनसे संबधित विषय वाले सत्र  में मौजूद रहेंगे।
Prahlad Patel

MP News : मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है, मंत्री प्रह्लाद पटेल भी अपने विभाग में सकारात्मक बदलाव की दिशा में काम कर रहे हैं इसी क्रम ने कल मंगलवार से तीन दिवसीय आत्मनिर्भर पंचायत कांफ्रेंस आयोजित की जा रही है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने आज मीडिया से बात करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि मिंटो हॉल में ये तीन दिवसीय आयोजन होगा जिसमें अलग अलग सत्र होंगे, सत्रों में पंचायतों से जुड़े महत्वपूर्ण अलग अलग विषयों पर चर्चा होगी , इन सत्रों की अध्यक्षता उस विभाग के मंत्री करेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत , जनपद पंचायत सीईओ रहेंगे मौजूद 

प्रह्लाद पटेल ने बताया कि पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत सीईओ एक साथ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, उन्होंने बताया की जिन मंत्रियों के आने की सहमति मिली है उनमें कैलाश विजयवर्गीय, विजय शाह, एंदल सिंह कंषाना , सम्पतिया उइके, लखन पटेल मुख्य रूप से शामिल है।

ये रहेगी कार्यक्रम की रुपरेखा

कार्यक्रम की रुपरेखा बताते हुए प्रह्लाद पटेल ने कहा कि जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष संगोष्ठी में शामिल रहेंगे उनके साथ मंत्री मौजूद रहेंगे, पहले दिन जो चर्चा होगी उसकी रिपोर्ट को अगले दूसरे दिन सामने रखा जायेगा, अंतिम दिन राज्य के सभी जिला पंचायत सदस्यों को बुलाकर संगोष्ठी का समापन होगा।

शहर के विकास में नजदीकी ग्राम पंचायतें महत्वपूर्ण, वहां भी शहरों जैसे विकास की जरुरत   

पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि किसी भी शहर के विकास में शहरी सीमा के नजदीक वाली ग्राम पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है लेकिन शहरी क्षेत्र के आसपास की ग्राम पंचायतों में शहरीकरण की द्रष्टि से वो विकास नहीं होता, इसलिए इस चर्चा वाले सत्र में चुनिंदा सरपंच भी रहेंगे, हमारे नोडल ऑफिसर भी मौजूद रहेंगे, उन्होंने कहा कि शहर का विकास जब होता है उसका कचरा, गंदा पानी कोलोनाइजेशन सभी इन ग्रामीण क्षेत्रों में होता है इस सत्र में मिलने वले सुझावों पर काम होगा, इसमें नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे। इसी तरह अन्य मंत्री उनसे संबधित विषय वाले सत्र  में मौजूद रहेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews