Hindi News

MP News: 20 दिसंबर से शुरू होगा विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र, अधिसूचना जारी

Written by:Kashish Trivedi
Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्‍यप्रदेश (MP) की 15वीं विधानसभा (Assembly) का शीतकालीन सत्र (winter session) सोमवार,दिनांक 20 दिसम्‍बर, 2021 से आरम्‍भ होकर शुक्रवार, दिनांक 24 दिसम्‍बर,2021 तक आहूत किया गया है। राज्‍यपाल महोदय द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा आज जारी कर दी गयी।

Read More: BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नाम घोषित, देखें लिस्ट

विधान सभा के प्रमुख सचिव ए.पी.सिंह के अनुसार इस पांच दिवसीय सत्र में सदन की कुल 05 बैठकें होगी, जिसमें महत्‍वपूर्ण शासकीय विधि विषयक एवं वित्‍तीय कार्य संपादित किये जायेंगे। उल्‍लेखनीय है कि पन्‍द्रहवीं विधान सभा का यह दशम् सत्र होगा।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews