MP News : नगरीय निकाय उप निर्वाचन परिणाम घोषित, BJP ने मारी बाजी, कांग्रेस को फिर लगा झटका

bjp congress

bjp congress

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के उप निर्वाचन के परिणाम घोषित कर दिए हैं इसमें BJP ने बाजी मारते हुए पार्षद पद की  6 सीटों पर कब्ज़ा किया है जबकि कांग्रेस को 3 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। भाजपा की इस जीत के बाद पार्टी में ख़ुशी की लहर है।

बता दें मध्य प्रदेश के 8 जिलों में पिछले दिनों उप निर्वाचन के लिए मतदान हुआ था, इसमें कुल 69.68 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 73.01 प्रतिशत पुरुष और 66.36 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हुए थे।  मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा आज 10 जुलाई को की गई।

BJP ने 6 सीट जीती, कांग्रेस ने 3 

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने परिणामों की जानकारी साझा की है, इस परिणाम के बाद 6 सीट भाजपा के खाते में गई हैं जबकि कांग्रेस 3 सीट पर ही जीत दर्ज कर सकी है । गौरतलब है कि विधानसभा , लोकसभा  के बाद नगरीय निकाय उप निर्वाचन में कांग्रेस को फिर से झटका लगा है।

सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई 

नगरीय निकायों में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है उन्होंने X पर लिखा- सभी नवनिर्वाचित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

परिणाम पर एक नजर 

  • भोपाल जिले के नगरीय निकाय बैरसिया के वार्ड 7 में भारतीय जनता पार्टी की सुश्री शाइस्ता सुल्तान जीती हैं।
  • नगरीय निकाय सिवनी के वार्ड 11 में भारतीय जनता पार्टी की सुश्री निधि जीती हैं।
  • इंदौर जिले के नगरीय निकाय सांवेर के वार्ड 7 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुश्री हसीना और नगरीय निकाय गौतमपुरा के वार्ड 15 में भारतीय जनता पार्टी के शंकरलाल जीते हैं।
  • मंडला जिले के नगरीय निकाय बिछिया के वार्ड 13 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुश्री राजकुमारी धुर्वे ने जीत दर्ज की है।
  • शहडोल जिले के नगरीय निकाय खांड के वार्ड 8 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के शशिधर त्रिपाठी विजयी घोषित हुए हैं।
  • छिंदवाड़ा जिले के नगरीय निकाय न्यूटन चिखली के वार्ड 4 में भारतीय जनता पार्टी की सुश्री निकिता बरखे ने जीत दर्ज की है।
  • खरगोन जिले के नगरीय निकाय भीकनगाँव के वार्ड 5 में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती कमलेश कौशल को विजेता घोषित किया गया है।
  • पन्ना जिले के नगरीय निकाय ककरहटी के वार्ड 13 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हीरालाल आदिवासी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews