MP : राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषित किया कार्यक्रम, अधिकारी कर्मचारियों को मिले महत्त्वपूर्ण निर्देश

MP : राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषित किया कार्यक्रम, अधिकारी कर्मचारियों को मिले महत्त्वपूर्ण निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश में एक बार फिर से ग्राम पंचायत के चुनाव (MP Panchayat Elections) के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग (state election commission) द्वारा मतदाता सूची (voter’s list) तैयार करने के लिए नया कार्यक्रम घोषित किया गया। कार्यक्रम के मुताबिक 29 दिसंबर को जारी किए गए आदेश को निरस्त किया गया है। मतदाता सूची 1 जनवरी 2022 के आधार पर तैयार की जाएगी। इसके लिए अब राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बीएस जामोद ने अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बीएस जामोद के निर्देश के मुताबिक 29 दिसंबर 2021 को जारी किए आदेश को निरस्त कर दिया गया। साथ ही 1 जनवरी 2022 के आधार पर मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम घोषित किया गया है। 14 जनवरी, 2022 से राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्रक्रिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video conferencing) के जरिए शुरू की जाएगी।

इस मामले में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बीएस जामोद ने जानकारी देते हुए कहा कि उप जिला निर्वाचन अधिकारी और मास्टर ट्रेनर का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 14 जनवरी से शुरू किया जाएगा। रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण, अधिकारी और मास्टर ट्रेनर की नियुक्ति के साथ ही सह जिला स्तरीय प्रशिक्षण 14 से 17 जनवरी 2022 तक के बीच आयोजित की जाएगी।

Read More : MP पंचायत चुनाव पर आई बड़ी अपडेट, OBC महासभा ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र

इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जनवरी 2022 की स्थिति में प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के आधार पर मतदाताओं को प्रवेश करने के लिए समय सारणी निर्धारित कर दी गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत और उनके वार्डो के परिसीमन की कार्रवाई के बाद मतदाताओं को उनके क्षेत्र अनुसार ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का प्रकाशन और अनुवर्ती कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। वहीं 14 जनवरी से एक बार फिर से पूरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी प्रक्रिया में करुणा से संबंधित गाइडलाइन का पालन करने के भी निर्देश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बीएस जामोद ने जानकारी दी है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत की मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2022 से संबंध में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण से समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 14 जनवरी को शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित होगी। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए गए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews