MPPEB : मप्र पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्थगित, ये है बड़ा कारण

MPPEB mp police recruitment 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में पुलिस (Police) बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। पुलिस भर्ती को मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने पुलिस भर्ती (MP Police Recruitment) के लिए आवेदन प्रक्रिया को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है। इस संबंध में MPPEB ने ऑफिशियल वेबसाइ http://peb.mp.gov.in/e_default.html पर अपडेट जारी कर दिया गया है। गृह विभाग (Home Department) के निर्देश पर पीईबी (PEB) ने यह सूचना जारी की है। कहा जा रहा है कि भर्ती नियमों में बदलाव कर जल्द नई सूचना जारी की जाएगी।

यह भी पढ़े… MPPEB : जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा की Answer Key जारी, जल्द जारी होगा रिजल्ट

दरअसल, मध्य प्रदेश में 4 साल बाद 4200 हजार पदों पर पुलिस भर्ती परीक्षा (Constable Recruitment Exam) होने जा रही थी, जिसके लिए अधिकतम उम्र सीमा 33 साल (Age Limit) तय की गई थी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरू होकर 7 जनवरी तक चली और आज 8 जनवरी को रजिस्ट्रेशन किए जाने थे, जबकि परीक्षा मार्च में आयोजित की जानी थी लेकिन इसके पहले ही इसे स्थगित कर दिया गया है।इसके पीछे बड़ा कारण ओवर एज (Over Age) हो चुके युवाओं की नाराजगी बताया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि भर्ती नियमों में बदलाव कर जल्द नई सूचना जारी की जा सकती है।

स्थगन की सूचना प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल (Madhya Pradesh Professional Examination Board) की ऑफिशल वेबसाइट पर दिखाई दे रही है, जिसमें लिखा है कि ‘पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा – 2020, विज्ञापन, संशोधित नियम पुस्तिका, आवेदन पत्र भरे जाने की प्रक्रिया आगामी दिनांक तक स्थगित की जाती है।  पुलिस भर्ती परीक्षा के इंतजार में ओवर एज हो गए उम्मीदवारों का दावा है कि उनके दबाव के कारण परीक्षा स्थगित की गई है। यह उम्मीदवार भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 साल की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े.. MP News- BJP जिला कार्यसमिति गठन के लिए प्रतिनिधि घोषित, यहां देखें लिस्ट

आपको बता दें कि पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती के लिए 3862 पद कांस्टेबल(जीडी) और 138 पद कांस्टेबल (रेडियो) के पदों पर भर्तियां की जानी थीं।अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई थी। अनारक्षित वर्ग की महिलाओं, ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट भी दी गई थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews