MP प्राथमिक शिक्षक भर्ती: प्रोफाइल पंजीयन-दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि आज, चूके तो चयन प्रक्रिया से हो जाएंगे बाहर

आदेश के अनुसार, निर्धारित समय-सीमा में प्रोफाइल पंजीयन, दस्तावेज अपलोड, जिला चयन और पोर्टल शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में उनकी नियुक्ति के संबंध में कोई विचार नहीं किया जाएगा।
MP TEACHER Recruitment

मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक (विशेष शिक्षा) नियोजन 2026 के अंतर्गत प्रोफाइल पंजीयन, दस्तावेज अपलोड और जिला स्तरीय दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि आज, 20 जुलाई 2026 है। जिन अभ्यर्थियों ने अबतक यह काम पूरा नहीं किया है वे आज ही कर लें, क्योंकि इसके बाद मौका नहीं मिलेगा।

स्कूल शिक्षा विभाग पहले ही अभ्यर्थियों को स्पष्ट कर चुका है कि निर्धारित समय-सीमा में प्रोफाइल पंजीयन, दस्तावेज अपलोड, जिला चयन और पोर्टल शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर वे चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में उनकी नियुक्ति के संबंध में कोई विचार नहीं किया जाएगा।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को पोर्टल पर प्रदर्शित सभी जिलों को प्राथमिकता क्रम देना अनिवार्य होगा। दस्तावेज अपलोड करने के अगले दिन अभ्यर्थी को स्वयं चयनित दस्तावेज सत्यापन केंद्र पर उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।

बता दें कि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक (विशेष शिक्षा) चयन परीक्षा वर्ष 2025 के परीक्षा परिणाम के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर नियोजन संबंधी प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित की जा रही है।

लोक शिक्षण संचालनालय के शेड्यूल के मुताबिक, अभ्यर्थियों को 18 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने तथा जिला विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद 19 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक जिला स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। बता दें कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती के तहत कुल 10 हजार पदों में से 8 हजार स्कूल शिक्षा विभाग, 2 हजार जनजातीय कार्य विभाग में भरे जाने हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews