अगस्त-सितंबर का राशन एक साथ मिलेगा, 2 बार बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी; खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में 31 अगस्त तक अगस्त व सितंबर महीने का पात्र हितग्राहियों को राशन वितरित किया जाएगा। इसके लिए पीओएस मशीन में दो बार बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाएगा।
ration card holder news

मध्य प्रदेश के राशनकार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। अगस्त और सितम्बर महीने की राशन सामग्री का एकमुश्त वितरण 31 अगस्त तक किया जाएगा। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों को अहम निर्देश जारी किए हैं।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि पात्र हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकानों से अगस्त एवं सितम्बर की राशन सामग्री का एकमुश्त वितरण 31 अगस्त तक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गये हैं। उचित मूल्य दुकानों पर राशन सामग्री प्रदाय एवं वितरण की नियमित मॉनिटरिंग करने और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमित्ता पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गये हैं।

मंत्री राजपूत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राशन सामग्री का शत् प्रतिशत उठाव 15 अगस्त तक पूरा कर उचित मूल्य दुकानों में भण्डारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के अनुबंधित परिवहनकर्ताओं के माध्यम से दुकानों पर राशन सामग्री का प्रदाय समय पर सुनिश्चित करायें। इसकी जीपीएस के माध्यम से मॉनिटरिंग भी करें।

कितना मिलेगा राशन

  • अन्त्योदय अन्न योजना के हितग्राहियों को 35 किग्रा प्रति परिवार राशन दिया जाता है। इसमें गेहूं व चावल शामिल हैं।
  • इसके अलावा प्राथमिकता परिवार श्रेणी में आने वाले हितग्राहियों को 5 किग्रा प्रति सदस्य राशन मिलता है।
  • साथ ही दोनों श्रेणी के हितग्राहियों को एक किग्रा नमक प्रति परिवार भी दिया जाता है।
  • ध्यान रहे पीओएस मशीन में अगस्त एवं सितम्बर की राशन सामग्री को वितरित करते समय दो बार बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews