MP School : कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, होगा सर्वे, शिक्षकों को निर्देश जारी

mp school

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के शासकीय स्कूलों (MP Government School)  के छात्रों के लिए काम की खबर है।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी शासकीय विद्यालयों में 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों का बेसलाईन सर्वे करवाया जाएगा।लंबे समय से स्कूल बंद (School close) रहने तथा पढ़ाई प्रभावित होने से पढ़ाई का आकलन करने और शैक्षणिक स्तर जांचने के लिए विद्यार्थियों के लिए यह बेसलाइन टेस्ट करवाया जाएगा ।इसके लिए प्रवेशित छात्र-छात्राओं को 23 से 28 अगस्त तक उपस्थिति अनिवार्य की गई है।अलग अलग जिलों के शिक्षा अधिकारियों द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए जा रहे है।

यह भी पढ़े… MP School: कक्षा 6 से 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, खाते में आएगी राशि, निर्देश जारी

दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग (MP school education department) के निर्देशानुसार आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय समग्र शिक्षा अभियान मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बेसलाईन सर्वे आयोजित किया जा रहा है, इसके लिए सभी जिलों के जिला शिक्षक अधिकारी द्वारा निर्देश जारी किए जा रहे है। शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसके तहत कक्षा 9वीं के लिए हिन्दी-गणित-अंग्रेजी-विज्ञान विषय एवं कक्षा10वीं, 11वीं एवं 12वीं कक्षा में सभी विषयों के लिए 23 अगस्त से 28 अगस्त के मध्य बेसलाईन सर्वे किए जाने के लिए उचित निर्देश देते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि लम्बे समय तक विद्यालय बन्द (School Close) होने के कारण विद्यालयों में नियमित कक्षाओं का संचालन बहुत ही कम समय के लिये हो सका। विद्यालय बन्द रहने के कारण विद्यार्थियों के स्तर पर भी प्रभाव पडा है एवं कई विद्यार्थी अपेक्षित ग्रेड स्तर से पीछे रह गये है। इसके अतिरिक्त गत सत्र में सभी निर्धारित परीक्षायें सम्पन्न नही हो सकी थी। कक्षाओं के संचालन के लिए वर्तमान में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का आंकलन करना होगा। इसके कक्षा 9वीं से 12वीं तक सभी विद्यार्थियों के लिये एक बेस लाईन सर्वे आयोजित किया जा रहा है। यह सर्वे दिनांक 23 से 28 अगस्त 2021 वाले सप्ताह में स्कूल परिसर में आयोजित किया जायेगा।

यह भी पढ़े.. Transfer In MP : मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों के थोकबंद तबादले, यहां देखें लिस्ट

सीधी जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि बेसलाईन सर्वे (baseline survey) के परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों के अध्यापन के लिए नीति तैयार करना यथा विद्यार्थियों को उनके सीखने के स्तर के आधार पर विद्यार्थियों के समूह तैयार करना एवं उनके लिये उपचारात्मक कक्षाओं का संचालन करना। बेसलाईन सर्वे से पूर्व पालक शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया जायेगा और अभिभावकों से विद्यार्थियों को स्कूल भेजने के लिए अनुरोध किया जायेगा।जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्यो (Teacher) को बेसलाईन सर्वे के लिए निर्देश भेज दिये है एवं अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों को 23 से 28 अगस्त 2021 वाले सप्ताह में स्कूल आवश्यक रूप से भेजें। वही मंडला समेत अन्य जिलों में भी निर्देश जारी किए गए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews