MP School: छात्रों के लिए काम की खबर, 15-16 मार्च से 9वीं-11वीं की परीक्षाएं, ये रहेंगे नियम

mp cshool 9th-11th exam

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP School) में मंगलवार 15 मार्च से कक्षा 9वी और 11वीं की परीक्षाएं (Class 9th-11th Exam 2022) शुरू होने जा रही है।कक्षा 9वीं की परीक्षा 16 मार्च और कक्षा 11वीं की परीक्षा 15 मार्च से शुरू होंगी। 9वीं की परीक्षाएं 16 मार्च 2022 से शुरू होकर 12 अप्रैल 2022 तक होंगी और 11 वीं की परीक्षाएं 15 मार्च 2022 से शुरू होकर 13 अप्रैल 2022 तक चलेंगी।  जारी कार्यक्रम के हिसाब से परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:30 तक होंगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने पहले ही टाइम टेबल जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े.. 16 मार्च को कर्मचारियों को मिल सकते है 2 गिफ्ट, सैलरी में आएगा 2 लाख तक उछाल, जानें अपडेट

सभी विद्यालयों में प्रश्न पत्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद्(State Council of Open School Education)  द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग (school education department) द्वारा परीक्षाओं के संचालन के संबंध में सभी संभागीय अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के प्राचार्य को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।नकल प्रकरण रोकने के लिए उड़न दस्ते भी गठित किए गए हैं।संभाग स्तर के निरीक्षण के दलों के द्वारा सतत मॉनीटरिंग की जाएगी। इसमें यदि किसी भी विकासखण्ड में वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन में की जाएगी। अनुचित नकल प्रकरण पाए जाते हैं तो विकास खण्ड अधिकारी उत्तरदायी होंगे।

इन बातों का रखना होगा ध्यान

  • छात्र-छात्राओं को परीक्षा होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
  • परीक्षा केंद्रों पर कोविड-प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा।
  • परीक्षा केंद्रों पर सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
  • परीक्षा कक्ष में सुबह 8.15 तक छात्र छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
  • सुबह 8:15 के बाद पहुंचने वाले छात्र छात्राओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • परीक्षा में पहुंचने वाले सभी परीक्षार्थियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
  • सोशल डिस्टेंसिंग के साथ छात्र छात्राओं की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी
  • परीक्षार्थियों को हाथों को सेनेटाइज करना अनिवार्य होगा।
  • मंडल द्वारा संचालित परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले केवल दृष्टिहीन, मानसिक विकलांग एवं हाथ से लिखने में असमर्थ छात्रों को अतिरिक्त समय और अन्य सुविधाएं दी जाएगी।
  • लेखक चयन, विषय चयन,अतिरिक्त समय, परीक्षा शुल्क से छूट, कम्प्यूटर या टाइप रायटर चयन की सुविधाएं दी जाएंगी।
  • परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं को भी यह सुविधाएं दी जाएगी।
  • सभी परीक्षा कक्ष के बाहर हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी।परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी अपने साथ सेनेटाइजर और पानी की बॉटल ले जा सकेंगे।
  • स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए सभी विद्यालयों में प्रश्न पत्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • दिव्यांग परीक्षार्थियों को 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा दी जाएगी।
  • सभी दिव्यांग छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर ही मूल्यांकन कर अंक दिए जाने की सुविधा रहेगी।
  • बहुविकल्पीय प्रश्न नियुक्त किए गए बाह्य मूल्यांकन कर्ताओं के द्वारा तैयार किए जाएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews