MP School: उम्मीदवारों को बड़ी राहत, 321 DPC पद के लिए लिस्ट जारी, जानें कब होगा इंटरव्यू

teacher recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने विभिन्न जिलों में DPC पद के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।अब इन उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और फिर इसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार https://www.educationportal.mp.gov.in/ पर विजिट कर सकते है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: राज्यसेवा परीक्षा 2020 पर नई अपडेट, हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश, उम्मीदवारों को मिलेगा लाभ

दरअसल, समग्र शिक्षा अभियान मिशन के अंतर्गत मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला परियोजना समन्वयक के पद पर पूर्ति प्रतिनियुक्ति के लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने शार्टलिस्ट कर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। प्रशासकीय निर्णय के अनुसार उत्तर माध्यमिक विद्यालय के 321 प्राचार्य संवर्ग के अधिकारियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़े.. शासकीय MP कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, आदेश जारी, ऐसे ले सकते हैं लाभ

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पात्र पाए जाने के बाद इन उम्मीदवारों का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से परिशिष्ट क्रमांक एक जारी किया गया है जिसमें चाही गई जानकारी और उसके समर्थन में आवश्यक डाक्यूमेंट्स समिति के सामने वेरिफिकेशन के लिए उपलब्ध कराना है। सभी उम्मीदवारों स्कूल शिक्षा विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिस्ट देख सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews