MP School : आज जारी होगी जिलों की प्रारंभिक शिक्षा रिपोर्ट, इस आधार पर तय होगी रैंकिंग

MP school Education department

MP School Education Department : आज बुधवार को सभी जिलों के स्कूलों का रिपोर्ट कार्ड जारी होने वाला है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह जिलों की प्रारंभिक शिक्षा रिपोर्ट भोपाल में जारी करेंगे। इस रिपोर्ट में विभागीय प्राथमिकताओं, योजनाओं के सुचारू संचालन और उपलब्धि के आधार पर जिलों को नंबर प्रदान किए जायेंगे। यह रिपोर्ट सभी जिलों के जिला परियोजना अधिकारियों के साथ ही जिला कलेक्टर्स और संभागीय आयुक्तों के मध्य भी साझा की जायेगी।

कार्यों के आधार पर तैयार होती है जिलों की शैक्षिक रिपोर्ट

दरअसल, राज्य शिक्षा केन्द्र स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर जिलों में संपादित किए जा रहे कार्यों के आधार पर जिलों की शैक्षिक रिपोर्ट तैयार की जाती है। यह शैक्षिक रिपोर्ट दिसम्बर-2023 तक संपादित कार्यों के आधार पर तैयार की गई है। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा पिछले दो वर्षों से इस प्रकार की शैक्षिक रिपोर्ट जारी की जाती रही है। उक्त कार्यक्रम मंत्रालय वल्लभ भवन एनेक्सी-3 के द्वितीय तल स्थित सभाकक्ष क्रमांक-211 में दोपहर 2 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राज्य शिक्षा केन्द्र के यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से भी किया जायेगा।

इन कार्यों के आधार पर दी जाती है रैकिंग

इस सबंध में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र  धनराजू एस ने बताया कि  प्राथमिकता के आधार पर अनेक कार्य बिंदु निर्धारित किए गए हैं। इनमें कार्यों को सामने रख जिलों की रिपोर्ट और रैकिंग तैयार की गई है। इन कार्यों को मुख्यतः बच्चों के नामांकन एवं ठहराव, गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक उपलब्धियां, शिक्षकों का व्यवसायिक विकास, समानता, अधोसंरचना एवं भौतिक सुविधाएं, सुशासन प्रक्रियाएं और नव भारत साक्षरता कार्यक्रम जैसे 7 मुख्य भागों में बांटते हुए कुल 39 सूचकांकों के आधार पर अंक निर्धारित किए गए हैं।उपरोक्त प्राथमिकताओं तथा गणना प्रणाली के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2023-24 में माह दिसम्बर-2023 तक प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश के सभी जिलों की रैकिंग तैयार कर 21 फरवरी 2024 को जिलों के मध्य जारी की जायेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews