MP School : 15 से 17 सितंबर तक सभी स्कूलों में होगा ये महत्वपूर्ण कार्य

emrs admission 2022-23

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों (School) में 15 से 17 सितंबर तक अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की जायेगी। ये जानकारी स्कूल शिक्षा और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने दी। उन्होने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने और अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच सक्रिय संवाद स्थापित करने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है। दरअसल पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना के कारण से शैक्षणिक सत्र में देरी हुई है। कोरोना के प्रभाव से विद्यार्थियों की शैक्षणिक व्यवस्था के साथ सारा समाज प्रभावित हुआ है। ऐसे समय में शिक्षा का माहौल बनाने में शिक्षकों के साथ अभिभावकों का सहयोग भी जरूरी है।

Vaccination MahaAbhiyan 3.0 : सीएम शिवराज ने दिए अहम निर्देश, जनता से किया ये आह्वान

स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि अभिभावक-शिक्षक बैठक के दौरान नवीन सत्र में कक्षा के पाठ्यक्रम को नियत समयावधि में पूरा करने, घर मे विद्यार्थियों की पढ़ाई निरंतर रखने और नई शिक्षा नीति के आलोक में शिक्षण व्यवस्था के सम्बन्ध में अभिभावकों को अवगत कराया जाएगा। इस सत्र में विद्यार्थियों का परिणाम बेहतर लाने में अभिभावकों की भूमिका के सम्बन्ध में भी चर्चा की जायेगी। इंदर सिंह परमार ने सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों से अभिभावक-शिक्षक बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews