MP School: राज्य शिक्षा केंद्र की बड़ी तैयारी, शिक्षक सहायक सामग्री होगी तैयार, 1 से 9वीं के छात्रों को लाभ

MP school Education department

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP School. मध्य प्रदेश के शिक्षकों और छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राज्य शिक्षा केन्द्र ने शिक्षकों के लिए बड़ी तैयारी की है। इसके तहत कबाड़ से जुगाड़ कर तैयार शिक्षक सहायक सामग्री तैयार की जाएगी, जिसका लाभ ना सिर्फ शिक्षकों को बल्कि छात्रों को भी मिलेगा।इसके लिए आज 14 मार्च से जिला स्तरीय निर्माण प्रतियोगिता और मेले आयोजित किए जाएंगे।इन्हीं में से प्रथम, द्वितीय और तृतीय कैटेगरी का चयन किया जाकर उसे संभाग स्तर पर भेजा जाएगा।

यह भी पढ़े.. Sahara India: एसपी ने बनाई एसआईटी, पीड़ितों ने की थी सिंधिया से शिकायत

संचालक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू एस. ने बताया कि विज्ञान की अवधारणाओं को समझाते हुए शिक्षक विद्यार्थियों के साथ आसपास की अनुपयोगी सामग्री से तकनीकी, इंजीनियरिंग और गणना का उपयोग कर टीएलएम सामग्री निर्मित करेंगे। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों में एक-दूसरे से सीखने-समझने की कला और कौशल विकसित होंगे।

संचालक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू एस ने बताया कि प्रारंभिक स्तर के शिक्षकों द्वारा बच्चों की गुणवत्ता बढ़ाने और विज्ञान की कठिन अवधारणाओं को स्पष्ट करने के लिए विभिन्न प्रकार की सहायक सामग्री का उपयोग किया जाता है। यह सामग्री शिक्षक द्वारा विषय एवं विषय-वस्तु के अनुरूप लो कॉस्ट, नो कॉस्ट मटेरियल से निर्मित की जाती है। इस तरह यह सामग्री कबाड़ से जुगाड़, बेकार वस्तुओं से प्राकृतिक और कम लागत सामग्री से विकसित की जाती है।

यह भी पढ़े.. MP Government Job 2022: 966 पदों पर होगी भर्ती, 15 मार्च लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

धनराजू ने बताया कि इस उद्देश्य को लेकर TLM (ट्रेनिंग लर्निंग मैटेरियल) शिक्षक सहायक सामग्री निर्माण प्रतियोगिता और मेले शाला, जन शिक्षा केंद्र, ब्लॉक, जिला, संभागीय और राज्य स्तर पर किए जा रहे हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिता एवं मेले 14 मार्च को होंगे। प्रत्येक ब्लॉक से 3-3 उत्कृष्ट प्रादर्श भाषा, गणित और विज्ञान में जिला स्तर पर प्राप्त होंगे। इन्हीं में से प्रथम, द्वितीय और तृतीय कैटेगरी का चयन किया जाकर उसे संभाग स्तर पर भेजा जाएगा।जिलों में टीएलएम शिक्षक सहायक सामग्री की प्रदर्शनी कक्षा पहली से नौवीं तक के विद्यार्थी, शिक्षक, जन-प्रतिनिधि और आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews