MP: राज्य शासन का बड़ा फैसला, नगरीय निकायों को मिलेगा लाभ, कमिश्नर-CMO को निर्देश जारी

MP government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।आगामी नगरीय निकाय चुनावों से पहलेनगरीय निकायों को लेकर राज्य शासन ने बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मप्र शासन द्वारा प्रत्येक नगरीय निकाय में संबंधित निकायों द्वारा निर्धारित दिवस पर “नगर गौरव दिवस” मनाने का निर्णय लिया गया है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी नगर निगम कमिश्नर और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गौरव दिवस पर भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम करें।

यह भी पढ़े.MPPSC: 450 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 15 अप्रैल लास्ट डेट, मई में परीक्षा, जल्द करें अप्लाई

मंत्री सिंह ने कहा है कि नगर गौरव दिवस पर विशिष्टजन, मेधावी और नगर को सम्मान दिलाने वालों को सम्मानित करें। साथ ही स्वच्छता एवं जल-संरक्षण संबंधी गतिविधियों से नागरिकों को जोड़ने, गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए नागरिकों की सहभागिता की जा सकती है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री चौहान की मंशा अनुरूप नगर गौरव दिवस का कार्यक्रम करना सुनिश्चित करें और इसकी जानकारी भी भेजें।विकास की योजनाएं बनाएं।

यह भी पढ़े… 48 हजार शिक्षकों को लग सकता है बड़ा झटका, सेवा समाप्ति को लेकर आई नई अपडेट, राज्य शासन से बड़ी मांग

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने कहा है कि सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक गौरव, सुदृढ़ अधो-संरचना, मूलभूत सुविधाओं और बेहतर जीवनशैली के आधार पर प्रदेश के प्रत्येक शहर ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इस पर शहर के नागरिकों को गर्व है। नगर के प्रति आत्म-गौरव के इस भाव को शहर के प्रत्येक नागरिक में विकसित करने और शहर के चहुँमुखी विकास में नागरिकों की सहभागिता प्राप्त करने के लिये नगर गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भी शासन द्वारा जारी किये गये हैं

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews