एमपी में जल्द होगी 15 हजार शिक्षकों की भर्ती, प्रोविजनल चयन सूची जारी

MP CM RISE SCHOOL

भोपाल।
मध्यप्रदेश में जल्द 15 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों की खाली पदों के आधार पर प्रोविजनल चयन सूची और वेटिंग लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार चयन सूची पोर्टल https://trc.mponline.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित सरकारी स्कूलों में उच्च माध्यमिक शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।

दरअसल, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सरकारी स्कूलों में उच्च माध्यमिक शिक्षक और माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इसके चलते डीपीआई ने 15 हजार पात्र अभ्यर्थियों की प्रोविजनल चयन सूची और वेटिंग लिस्ट जारी कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित सरकारी स्कूलों में उच्च माध्यमिक शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।अब उम्मीदवारों को 25 फरवरी से 15 मार्च तक प्रोविजनल चयनित या प्रतीक्षारत उम्मीदवारों द्वारा दस्तावेजों को अपलोड करना व शालाओं का विकल्प चुनना होगा। उधर, माध्यमिक शिक्षक भर्ती के उम्मीदवारों की प्रोविजनल चयन सूची 29 फरवरी को जारी की जाएगी। इसके बाद 5 से 25 मार्च तक दस्तावेजों काे अपलोड कर शालाओं का चयन करना करना होगा।

बता दे कि 16 विषयों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इसमें से 3762 पद अतिथि शिक्षक के लिए रिजर्व हैं। इसके अलावा अन्य श्रेणी के पदों की संख्या 11238 है, इसलिए यह लिस्ट दो कैटेगरी में बांटी गई हैं। पहली लिस्ट अतिथि शिक्षकों की है और दूसरी अन्य उम्मीदवारों की है। मेरिट लिस्ट आरक्षण रोस्टर लागू कर प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की मेरिट के आधार पर जारी की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews