MP Transfer : गृह विभाग ने एडिशनल एसपी के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने 12 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, ये सभी अधिकारी एडिशनल एसपी स्तर के हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ कर उनकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
Transfer 2026

मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादला आदेश जारी किये हैं, सूची में 12 पुलिस अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है।

शासन ने इन पुलिस अधिकारियों के तबादले किये 

  • सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल रामदास प्रजापति को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी बनाया गया है।
  • उप सेनानी, 06वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, जबलपुर मुकेश वैश्य को पुलिस अधीक्षक पीटीएस, रीवा बनाया गया है।
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा प्रशांत चौबे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सीहोर के पद पर पदस्थ किया है।
  • उज्जैन जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा आकाश भूरिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन पदस्थ किया गया है।
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी डॉ. संजीव कुमार उइके को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय जबलपुर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है।
  • उप सेनानी 6वीं वाहिनी एसएएफ जबलपुर आशुतोष मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेल जबलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक संजीव मुले को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय इंदौर देहात में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बैण्ड, भोपाल कमला रावत को उप सेनानी, एसआईएसएफ द्वितीय वाहिनी, सिंगरौली में पदस्थ किया है।
  • अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ‘यातायात, नगरीय पुलिस, इंदौर नरेश बाबू अन्नोटिया को पुलिस महानिरीक्षक, एसएएफ ग्वालियर कार्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर भावना मरावी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा बनाया गया है।
  • उप सेनानी 06वीं वाहिनी विसबल, जबलपुर मोनिका तिवारी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा पदस्थ किया गया है।
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा हेमंत चौहान को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर पदस्थ किया गया है।

गृह विभाग का Transfer आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews