
Transfer News : मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के थोकबंद तबादले किये हैं, ट्रांसफर लिस्ट में 99 अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया गया है।
डिप्टी कलेक्टर्स के Transfer
एमपी जीएडी ने प्रभारी डिप्टी कलेक्टर्स की ट्रांसफर सूची जारी की है, शासन ने आदेश में लिखा है, ” राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी/ डिप्टी कलेक्टर्स को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया जाता है”, तबादला सूची में डिप्टी कलेक्टर, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, अवर सचिव, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आदि पदनाम वाले अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
MP GAD का तबादला आदेश







लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

