MP Transfer : शासन ने DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले किये, गृह विभाग ने जारी किये आदेश

एमपी गृह विभाग ने जो तबादला आदेश जारी किया है उसमें आठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें प्रशासनिक कार्य सुविधा की द्रष्टि से एक जगह से दूसरी जगह पद स्थापना दी गई है
Transfer

MP Transfer : मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने उप पुलिस अधीक्षक यानि डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, इस सूची में 8 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में लांजी बालाघाट में SDOP सत्येन्द्र घनघोरिया को सीएसपी रतलाम नियुक्त किया है, सीएसपी खंडव अरविंद सिंह तोमर को SDOP बदनावर धार नियुक्त किया है, सीएसपी रतलाम अभिनव बारंगे को सीएसपी खंडवा पदस्थ किया है, SDOP बदनावर धार शेर सिंह भूरिया को DSP AJK रतलाम पदस्थ किया है।

तबादला सूची में इन अधिकारियों के नाम भी शामिल  

इसी तरह कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स मंदसौर विवेक गुप्ता को कार्यवाहक नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर धार पदस्थ किया है , सीएसपी पीथमपुर धार अमित कुमार मिश्रा को डीएसपी पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है, सीएसपी बालाघाट अंजुल अयंक मिश्रा को एसडीओपी लांजी बालाघाट पदस्थ किया है वहीं डीएसपी महिला सुरक्षा नीमच वैशाली सिंह को सीएसपी बालाघाट नियुक्त किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews