
MP Transfer : मध्य प्रदेश सरकार प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पहले विभागीय तबादला आदेश जारी कर रही है, पिछले दो दिनों से IAS, IPS, राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य पुलिस सेवा सहित अन्य विभागों के अदिकारियों की तबादला सूची जारी हो रही है।
PHQ की तबादला सूची में कुल 47 पुलिस अधिकारियों के नाम
पुलिस मुख्यालय भोपाल ने इसी क्रम में इंस्पेक्टर्स, कार्यवाहक इंस्पेक्टर्स, उप निरीक्षकों और कार्यवाहक उप निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किये देर रात जारी हुई इस सूची 47 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है। PHQ भोपाल की सूची में 3 इंस्पेक्टर, 23 कार्यवाहक इंस्पेक्टर्स, 18 उप निरीक्षक और 3 कार्यवाहक उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है।



लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

