MP Transfer : राज्य सरकार ने इस IPS को बनाया सीएम का OSD
By MP Breaking News
एमपी ब्रेकिंग, भोपाल
MP IPS Transfer : मप्र में तबादलों का दौर जारी है, लगातार बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में राज्य शासन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नए ओएसडी का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से सोमवार देर शाम आदेश जारी कर दिया गया है।
बता दें कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अंशुमन सिंह मौजूदा समय में पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक के तौर पर पदस्थ थे। अब उनकी सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए उन्हें मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है।।