MP Transfer :राज्य शासन ने पुलिस इंस्पेक्टर्स के तबादले किये, PHQ ने जारी किये आदेश

मध्य प्रदेश शासन प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से समय समय पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले आदेश जारी करता है, पुलिस मुख्यालय भोपाल ने भी इसी क्रम ने इंस्पेक्टर्स और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किये हैं ।   
Transfer

MP Transfer : पुलिस मुख्यालय भोपाल ने इंस्पेक्टर्स के तबादला आदेश जारी किये है, PHQ द्वारा जारी किये गए दो अलग अलग आदेशों में कुल 6 पुलिस इंस्पेक्टर्स के नाम शामिल हैं जिन्हें अलग अलग इकाइयों यानि जिलों में पदस्थ किया गया है।

PHQ भोपाल से जारी सूची में सागर में पदस्थ कार्यवाहक इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार जाटव को ग्वालियर भेजा गया है, नरसिंहपुर में पदस्थ कार्यवाहक इंस्पेक्टर अनुपमा शर्मा को सागर पदस्थ किय गया है इसी तरह अपराध अनुसन्धान विभाग पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ कार्यवाहक इंस्पेक्टर संतोष सिंह दांगी को भी सागर पदस्थ किया गया है।

PHQ ने इंस्पेक्टर्स और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादले किये

एक अन्य आदेश में पुलिस मुख्यालय ने निवाड़ी में पदस्थ कार्यवाहक इंस्पेक्टर मुकेश सिंह ठाकुर को सागर पदस्थ किया है, सागर में पदस्थ इंस्पेक्टर संधीर चौधरी को नरसिंहपुर भेजा गया है और पीटी एस सागर में पदस्थ कार्यवाहक इंस्पेक्टर हरी राम मानकर को जिला इकाई सागर में पदस्थ किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews