Hindi News

MP Weather Today: सोमवार को 30 जिलों में बारिश-बादल का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
सोमवार को प्रदेश के 33 शहरों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून सामान्य तारीख से तीन से चार दिन की देरी से 20 जून तक मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

प्री-मानसून गतिविधियों और सक्रिय ट्रफ के चलते सोमवार को 30 से जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। अगले दो-तीन दिन भोपाल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग के कई जिलों में मौसम बदला रहेगा।

रविवार (14 जून 2026) को भोपाल, सीहोर, रायसेन, इंदौर और खरगोन में बारिश हुई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे और खजुराहो, दतिया, नौगांव और मंडला में 40 डिसे से ऊपर रहा। शिवपुरी में सबसे अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम केंद्र, भोपाल के मुताबिक की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी 4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के शेष हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ और हिस्सों तथा दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं, ऐसे में 18 से 20 जून के बीच प्रदेश में मानसून की दस्तक होने की संभावना जताई जा रही है। जून अंत तक मानसून के पूरे प्रदेश को कवर करने का अनुमान है। सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून के आसपास प्रवेश करता है। पिछले वर्ष मानसून एक दिन की देरी से 16 जून 2025 को पहुंचा था।

सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • आगर-मालवा, राजगढ़ और सीहोर में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में भी मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews