MP Weather Alert: एक साथ 4 सिस्टम एक्टिव, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

cg Weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ कोरोना वायरस (Coronavirus) के रौद्र रुप के चलते मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 60 घंटे लॉकडाउन लगाया गया है और वही दूसरी तरफ गर्मी के मौसम (Weather Alert) में बारिश के आसार बन रहे है।दोपहर में भोपाल के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई और इंदौर-निमाड़ अंचल में भी बादल छाए हुए हैं।मौसम विभाग (Weather Department) ने अगले 24 घंटे में कई संभागों और जिलों में बारिश (Rain) की संभावना जताई है, वही कई जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाओं की भी संभावना है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में बदलेगा मौसम, अगले 24 घंटे में इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, वर्तमान में एक साथ 4 सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते नमी आ रही है। वर्तमान में विदर्भ से तमिलनाडू तक एक द्रोणिका लाइन, दक्षिणी मध्यप्रदेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात,  पश्चिमी उत्तरप्रदेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात और एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उत्तर भारत पर बना हुआ है, जिसके चलते बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और मौसममें बदलाव देखा जा रहा है। यही कारण है कि पूर्वी मध्य प्रदेश के इलाके में स्थित जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं।

मौसम विभाग (Weather Forecast) की माने तो होशंगाबाद, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों, दमोह, सागर, विदिशा और रायसेन जिलों में कही कहीं गरज चमक के साथ बारिश और बौछारे पड़ने के आसार है।वही बिजली चमकने के भी आसार और 30/40 किमी/घंटा की स्पीड से हवाएं चल सकती है।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज की क्राइसिस कमिटी के साथ बैठक, इंदौर में शुक्रवार तक बढ़ सकता है लॉकडाउन

मौसम विभाग के अनुसार (IMD) का पूर्वानुमान है कि आज शनिवार को दक्षिण भारत , कर्नाटक, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड,तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय में गरज, बिजली के साथ बारिश की संभावना है। वही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर 11 से 14 अप्रैल के बीच गरज के साथ हल्की बारिश या बर्फबारी और 15 से 17 अप्रैल के बीच गरज के साथ भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

weather

weather
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews