MP Weather Alert: जल्द शुरु होगा झमाझम का दौर, इन जिलों में भारी बारिश के आसार

weather

भोपाल।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, गुजरात, बिहार जहां बारिश से तरबतर हो रहा है, वहीं एमपी में मानसून की धीमी रफ्तार ने बारिश के दौर पर रोक लगा दी है।बारिश ना होने के चलते बंगाल की खाड़ी, अरब सागर में अभी तक कोई प्रभावी कम दबाव का क्षेत्र नहीं बना है। इस वजह से लगातार बरसात नहीं हो रही है।हालांकि वातावरण में नमी के कारण रिमझिम का दौर जारी है। आज रविवार को भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने रीवा, चंबल संभागों के जिलों,  छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना,छतरपुर ,शिवपुरी, बैतूल,टीकमगढ और दतिया जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।वही भोपाल, इंदौर, जबलपुर, शहडोल और ग्वालियर संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।हालांकि आज रविवार सुबह से ही भोपाल समेत कई जिलों में तेज हवाएं चल रही है और मौसम सुहाना बना हुआ है। कही कही बादल भी छाए हुए है।

मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी, अरब सागर में अभी तक कोई प्रभावी कम दबाव का क्षेत्र नहीं बना है। इस वजह से लगातार बरसात नहीं हो रही है। दक्षिणी गुजरात पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। मध्य प्रदेश के पास पूर्वी-पश्चिमी हवाओं का टकराव (शियर जोन) मौजूद है। इन तीन सिस्टम के कारण प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर कुछ बरसात हो रही है।हालांकि 24 जुलाई के आस-पास बंगाल की खाड़ी में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बनने की संभावना है। इसके सक्रिय होने बाद ही प्रदेश में लगातार अच्छी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में अच्छी बारिश का इंतजार
जून में जहां भोपाल समेत कई जिलों में बारिश अच्छी हुई है लेकिन वर्तमान में प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, श्योपुर, टीकमगढ़, जबलपुर, छतरपुर, मंदसौर और आलीराजपुर में सामान्य से कम बरसात हुई है। इससे किसान चिंतित है। अच्छी बारिश का किसानों का बेसब्री से इंतजार है

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

Rain DT 19.07.2020
(Past 24 hrs)
Ratlam 48.2
Indore 2.2
Pachmari 1.0
Betul 4.2
Gwalior trace
Khandwa 3.0
Dhar 6.4
Malanjkhand 5.6
Nagda(ujjain district) 127.0mm

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews