MP Weather Alert: मप्र में आज 16 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

weather

भोपाल।
जुलाई महिना जैसे जैसे खत्म हो रहा है वैसे वैसे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सुबह से ही भोपाल समेत कई जिलों में ठंडी हवाएं चल रही है औऱ कही कही रिमझिम का दौर जारी है। जुलाई का महिने बीतने के बाद अगस्त में नया सिस्टम एक्टिव होने की उम्मीद है, जिसके बाद झमाझम बारिश का सिलसिला शुरु होगा। आज बुधवार को फिर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में कोई मानसूनी सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से 4-5 दिन अच्छी बरसात की संभावना नहीं है। हालांकि वातावरण में मौजूद नमी के कारण तापमान बढ़ने पर स्थानीय स्तर पर छिटपुट बौछारें पड़ती रहेंगी।प्रदेश और आसपास कोई मानसूनी सिस्टम नहीं है।इस वजह से अभी 4-5 दिन तक अच्छी बरसात के आसार नहीं हैं। आंध्र तट पर 31 जुलाई को एक ऊपरी हवा का चक्रवात बनने के संकेत मिले हैं। इस सिस्टम के कम दबाव का क्षेत्र बनकर आगे बढ़ने पर अगस्त की शुरुआत में अच्छी बरसात की उम्मीद की जा रही है। तापमान में इजाफा होने पर कहीं-कहीं स्थानीय स्तर पर बौछारें पड़ जाती हैं। 9 साल में पहली बार है जब 20 जुलाई तक इतनी कम बारिश मध्य प्रदेश में हुई है। प्रदेश के 15 जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा दर्ज की गई है। 15 जिलों में बारिश सामान्य से काफी कम होने के कारण फसलों पर विपरीत असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

बारिश को तरसे ये जिले, किसानों को सताने लगी है चिंता
मध्य प्रदेश के 20 जिलों में अभी सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेश में जहाँ सिंगरौली जिले में सबसे ज्यादा तो ग्वालियर में सबसे कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। पूरे प्रदेश में इस साल फिलहाल 314.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। मानसून की धीमी रफ्तार और बारिश के थमने से किसानों में चिंता का माहौल है। प्रदेश के 13 जिलों में संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जहां हर साल जुलाई और अगस्त के महीने में सबसे अधिक बारिश होती है। वहीं इस बार जुलाई बीतने को है लेकिन सामान्य से कम बारिश हुई है। ऐसे में खरीफ की फसल बरबाद होने की कगार पर है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
शहडोल संभाग जिलों में, रीवा, सतना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़,नरसिंहपुर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, गुना, अशोकनगर, भिंड़ औऱ मुरैना में भारी बारिश की चेतावनी। वही रीवा, शहडोल, सागर, होशगबाद, इंदौर, ग्वालियर, चंबल संभागों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट।

 Rain DT 29.07.2020
(Past 24 hours)
Khajuraho 20.0
Umaria 19.4
Seoni 12.0
Mandla 11.0

Datia trace
Khandwa 3.0
Malanjkhand 5.6
Narsinghpur 4.0
Rewa 10.4
Satna 2.1
Hoshangabad 13.6
Pachmari 2.0
Betul 18.0
Jabalpur 4.2

sidhi 13.2
Damoh 3.0
Nowgaon 8.8
Guna 2.4
Gwalior 6.4
Sagar 2.2
Chhindwara 5.2
Hoshangabad 18.6

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews