MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल।
मौसम विभाग ने आज शनिवार को फिर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कई जिलों मे भारी बारिश (heavy rain) की चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग ने सिंगरौली, सिवनी, मंडला, बालाघाट, धार, उज्जैन, देवास जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वही चंबल, रीवा, इंदौर और शहडोल संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

मौसम की माने तो जब तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बनेगा, मध्य प्रदेश में बारिश के लिए इंतजार ही करना पड़ेगा। प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ने से एक पखवाड़े से लोकल सिस्टम के प्रभाव के कारण ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है। असल में, दिन में धूप और नमी के प्रभाव के चलते ये हल्की बारिश हो रही है।  संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में मौसम बदलेगा और अच्छी बारिश शुरू होगी। 9 साल में पहली बार है जब 20 जुलाई तक इतनी कम बारिश मध्य प्रदेश में हुई है।

किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

मानसून की धीमी रफ्तार और बारिश के थमने से किसानों में चिंता का माहौल है। प्रदेश के 13 जिलों में संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जहां हर साल जुलाई और अगस्त के महीने में सबसे अधिक बारिश होती है। वहीं इस बार जुलाई बीतने को है लेकिन सामान्य से कम बारिश हुई है। ऐसे में खरीफ की फसल बरबाद होने की कगार पर है।

इन जिलों को अच्छी बारिश का इंतजार

बता दें कि मध्य प्रदेश के 20 जिलों में अभी सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेश में जहाँ सिंगरौली जिले में सबसे ज्यादा तो ग्वालियर में सबसे कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। पूरे प्रदेश में इस साल फिलहाल 314.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीँ मौसम में आद्रता और नमी लगातार बनी हुई है। जो फ़िलहाल प्रदेश में राहत का कारण है।

भारतीय मौसम विभाग विभाग (IMD) का पूर्वानुमान

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ भागों, उत्तर प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भागों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, आंतरिक महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और पश्चिमी हिमालयी राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Rain DT 25.07.2020
(Past 24 HRS)
Bhopal 75.0
Khargone 43.5
Chhindwara 7.8
Pachmari 21.0
Betul 2.4
Ujjain 1.0
Dhar 0.7
Seoni 0.6
Malanjkhand 0.5
Indore 0.4
Nowgaon trace
Khandwa 2.0
mm

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews