MP Weather Alert : मप्र में फिर बदलने वाला है मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

cg weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बढ़ते कोरोना(Coronavirus) के बीच एक बार फिर मौसम (Weather Alert) बदलने वाला है।  बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात (Cyclone) के कारण प्रदेश में नमी आ रही है, ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश के आसार बन रहे है। तेज गर्मी और गर्म हवाओं के बीच मौसम विभाग (Weather Department) ने पूर्वी मध्यप्रदेश में 9 और 10 अप्रैल को बारिश(Rain) की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े.. Weather Alert: अगले 48 घंटों में MP के इन जिलों में लू के आसार, इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो बंगाल की खाड़ी(Bay of Bengal) के ऊपर चक्रवात बना हुआ है, जिसके चलते मध्यप्रदेश में नमी आ रही है, ऐसे में 9 और 10 अप्रैल को जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर में बारिश होने की संभावना है। वही गुरुवार शाम को भोपाल में भी बादल छाने के आसार है। इसके साथ ही साथ ही बुरहानपुर, खंडवा, देवास, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी, मंडला, बैतूल, हरदा में बादल छाने के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

स्काइमेट के पूर्वानुमान (Weather Forecaste) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने के आसार है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि (hailstorm) के अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, धूल भरी आंधी और बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में धूल भरी आंधी चल सकती है।

यह भी पढ़े.. Employment: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार के इस फैसले से खुलेंगे रोजगार के अवसर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश की हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews