
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP Weather Update Today) के मौसम में परिवर्तन होते ही बारिश का दौर थम गया है। पिछले 24 घंटे में केवल कुछ ही जिलों में बौछार देखने को मिली, वही आज बुधवार को कहीं भी बारिश (Rain) के आसार नहीं है। एमपी के मौसम विभाग (MP Weather Department) ने हवाओं का रुख उत्तरी होने से दो दिन बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से. से नीचे पहुंचने की संभावना है। यह ठंड की शुरुआती दस्तक मानी जा सकती है।
यह भी पढ़े.. SAHARA: सहारा ऑफिस की तालाबंदी, दो दिन पहले जोनल हेड ने दिया था इस्तीफा
मौसम विभाग (MP Weather Forecast) का पूर्वानुमान है कि वेदर सिस्टम के एमपी से यूपी की ओर रुख करने के चलते वातावरण में नमी कर हो रही है और बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगी है, जिसके चलते वर्तमान में हवा का रुख उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी हो गया है और तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को खंडवा, खरगोन और उज्जैन में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो मंडला में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पिछले 24 घंटे में कई जिलों में तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला है।मंगलवार को सिर्फ होशंगाबाद में बारिश दर्ज की गई है।
यह भी पढ़े.. MP Corona Update: 5 दिनों में 34 नए केस, आज फिर 9 पॉजिटिव, इन जिलों में स्थिति गंभीर
वही भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी जिलों में गुरुवार तक बारिश होने की चेतावनी दी है। बिहार में 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को बारिश की संभावना है।वही एर्नाकुलम में इदमलयार और पठानमथिट्टा में पंपा बांध के बाद केरल (Kerala Weather) के इडुक्की जलाशय के तहत चेरुथोनी बांध के 3 गेट खोल दिए गए। अगले 24 घंटे में कोल्लम, अलाप्पुझा और कासरगोड सहित राज्य के 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

