MP Weather : मध्य प्रदेश के इन जिलों में शीतलहर के आसार, छायेगा कोहरा

MP Weather : मध्य प्रदेश के इन जिलों में शीतलहर के आसार, छायेगा कोहरा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather)  में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है।  तेज सर्दी के बीच प्रदेश में कहीं कहीं ठिठुरन वाली सर्दी भी लोगों को परेशान कर रही है, जिससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में शीतलहर चलने, कुछ में शीतल दिन (MP Cold Day) रहने और कुछ जिलों में कोहरा छाने (Fog In MP) की सम्भावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों में प्रदेश के शहडोल एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं कहीं हलकी वर्षा दर्ज की गई। जबकि संभागों में मौसम शुष्क रहा। इसके अलावा , ग्वालियर, चम्बल, उज्जैन, सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं घना कोहरा रहा वहीं धार रतलाम और सागर में शीतलहर का प्रकोप रहा, सिवनी, बैतूल, खंडवा, खरगोन, दमोह, दतिया, शाजापुर और उज्जैन में शीतल दिन रहा।

ये भी पढ़ें – UP Election : कांग्रेस ने जारी की 125 प्रत्याशियों की पहली सूची, 50 महिलाओं को टिकट

यहाँ शीतलहर चलने की सम्भावना 

धार, रतलाम और सागर संभाग के जिले।

यहाँ शीतल दिन और कहीं कहीं तीव्र शीतल दिन रहेंगे   

सिवनी, बैतूल, इंदौर, धार, खंडवा, खरगौन, शाजापुर, रतलाम, उज्जैन, दतिया, गुना एवं श्योपुर जिले।

मध्यम से घने कोहरे की सम्भावना 

ग्वालियर एवं चम्बल संभाग के जिलों के अलावा शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, नीमच, मंदसौर, बालाघाट टीकमगढ़, छतरपुर और सागर जिले।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि ठंडे मौसम को देखते हुए ज्यादा समय तक ठंड में रहने से बचें, ढीले, कम वजन वाले गर्म ऊनी कपड़े पहनें। सर, गर्दन और हाथों को अच्छे से ढंकें और गर्म पानी का सेवन करें।

ये भी पढ़ें – BJP को लगा बड़ा झटका, विधायक का इस्तीफा, हलचल तेज, 3 दिन में 7 ने छोड़ी पार्टी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews