अफीम नीति 2026-27 जारी, मध्य प्रदेश और राजस्थान के किसानों का इंतजार खत्म, अब शुरू होगी बुवाई की तैयारी

मध्य प्रदेश और राजस्थान के किसानों के लिए सरकार ने अफीम नीति जारी कर दी है। इस साल देरी से आई इस नीति के जारी होने के बाद किसान अब अपने खेतों में बुवाई की तैयारी शुरू कर सकेंगे।
Opium Policy

नीमच। मध्य प्रदेश और राजस्थान के अफीम किसानों का नई नीति को लेकर लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने शुक्रवार देर रात अफीम नीति 2026-27 जारी कर दी है। पिछले साल के मुकाबले करीब 40 दिन की देरी से आई इस नीति के बाद अब किसान अफीम की खेती की तैयारी आगे बढ़ा सकेंगे। हालांकि, नीति का आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होना अभी बाकी है।

नई नीति का इंतजार मध्य प्रदेश के नीमच, मंदसौर और रतलाम के साथ राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और झालावाड़ जिलों के अफीम किसानों को था। इन इलाकों में बड़ी संख्या में किसान अफीम की खेती करते हैं। नीति जारी होने से पट्टाधारक किसानों को राहत मिली है।

देरी से बढ़ रही थी किसानों की चिंता

इस बार अफीम नीति जारी होने में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 40 दिन अधिक लगे। बुवाई का समय नजदीक आने के बावजूद नीति घोषित नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ रही थी। कई इलाकों में देरी के विरोध में आंदोलन की चर्चाएं भी शुरू हो गई थीं। अब नीति की घोषणा के बाद किसान खेतों की जुताई और बुवाई की तैयारियों में जुट सकेंगे।

सांसद सीपी जोशी ने दी जानकारी

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने नई अफीम नीति जारी होने की जानकारी साझा करते हुए किसानों को बधाई दी है। हालांकि, नीति की विस्तृत शर्तें और पात्रता संबंधी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Opium Policy

फिलहाल किसानों को नई नीति के विस्तृत प्रावधानों का इंतजार है। इन्हीं के आधार पर यह तय होगा कि किन किसानों को अफीम की खेती के लिए लाइसेंस मिलेगा और उन्हें किन शर्तों का पालन करना होगा।

Kamlesh Sarda
लेखक के बारे में
I'm reporter last 30 years I'm working with danik bhaskar, bansal news, patrika, the sootra, mp breaking news also View all posts by Kamlesh Sarda →
Follow Us :GoogleNews