MP Weather : जल्द बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, 12 जिलों में बारिश के आसार, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान, जानें IMD का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : मध्यप्रदेश में एक हफ्ते के अंदर मानसून की एंट्री हो सकती है, लेकिन कई जिलों में प्री मानसून का असर देखने को मिलेगा। वही साउथ ईस्ट यूपी के ऊपर चक्रवात ‘बिपरजॉय’ और ट्रफ लाइन भी गुजर रही है, जिसके चलते कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है, वही अगले 2 से 3 दिन तक गर्मी का अहसास भी बरकरार रहेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज हवा चल सकती है।

आज इन जिलों में बारिश

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में अरब सागर में बना बीपरजाय चक्रवाती तूफान पूर्व में बढ़ते गुजरात व महाराष्ट्र की ओर जाएगा। इसके असर से दक्षिणी मप्र में हवाओं की गति से तेज रहेगी। इसके असर से सतना, सीधी, रीवा, सिंगरौली, बैतूल, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, बुरहानपुर, धार, देवास और छिंदवाड़ा में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है।  वही पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर में 12 या 13 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

13 जून से फिर बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाने और गरज-चमक के साथ वर्षा होने का सिलसिला शुरू हो सकता है। 24 घंटे बाद अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती तूफान बिपरजाय के अवशेषी प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा और आंधी-बारिश के आसार बनेंगे। 13 जून से अरब सागर से आ रही नमी और जम्मू-कश्मीर में आने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ग्वालियर सहित अंचल में अधिकांश स्थानों पर तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव

एमपी मौसम विभाग की मानें तो इंदौर में अगले दो से तीन दिन बादल छाए रहेंगे और शाम के समय हल्की आंधी के अलावा गरज-चमक के साथ वर्षा होगी। भोपाल में सोमवार को तेज गर्मी तो 13 जून को हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है। वही 14 और 15 जून को भी तेज गर्मी रहने की संभावना है।ग्वालियर में अगले तीन दिन तक तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। इस दौरान दिन के तापमान भी 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 15 जून को हिमालय में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने से घने बादल छाने के साथ ग्वालियर सहित अंचल में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews