MP Weather : गर्मी के तीखे तेवर जारी, मौसम विभाग ने दी ये सलाह

MP Weather : गर्मी के तीखे तेवर जारी, मौसम विभाग ने दी ये सलाह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather) में गर्मी के तेवर ढीले नहीं पड़ रहे।  लगातार चल रही गर्म हवाओं और नमी के जाने से तपन का अहसास प्रदेशवासी कर रहे हैं। आज फिर मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को अधिक पानी पीने और  गर्मी से बचने की सलाह दी है।

बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी नहीं आने के चलते प्रदेश के मौसम (MP Weather Update) की तपन कम नहीं हो रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में लोग अभी भी झुलसाने वाली गर्मी का अहसास कर रहे हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही है , उधर रात भी ठंडी नहीं होने से गर्मी का असर कम नहीं हो रहा।

ये भी पढ़ें – भोपाल : यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में चले वाटर कैनन, भारी पुलिस बल ने रोका यूथ कांग्रेस को आगे बढ़ने से

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) ने आज गुरुवार 12 मई 2022 को जारी दैनिक रिपोर्ट में (MP Weather Daily Report) प्रदेश के दतिया, गुना, ग्वालियर, विदिशा, अशोकनगर, रतलाम राजगढ़, खंडवा, खरगौन, नीमच मंदसौर, श्योपुरकलां, मुरैना और भिंड में लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट (MP Weather Yellow Alert) जारी किया है।

ये भी पढ़ें – IRCTC से टिकट बुकिंग पर बड़ी अपडेट, आपको ये बदलाव जानना जरूरी है

एमपी मौसम विभाग (MP weather department) ने प्रदेश के लोगों को सलाह दी है कि गर्मी से बचने के लिए सूर्य की सीधी किरणों से खुद का बचाव करें, हलके रंग के  कॉटन के कपड़े पहने, अपने सर को टोपी या कपड़े से ढंककर रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीये। ऐसा करने से आप गर्मी से राहत महसूस कर सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews