MP Weather : चक्रवात का प्रभाव, छाएंगे बादल, 3 संभागों और 13 जिलों में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट, मानसून की दस्तक जल्द, पढ़े IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के अंदर मानसून दस्तक दे सकता है, लेकिन इसके पहले चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभाव से 23 जून तक प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से बारिश की संभावना है।आज मंगलवार को ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही राजस्थान से सटे रतलाम, नीमच, मंदसौर, राजगढ़ में भी मौसम बिगड़ा रहेगा। भोपाल में दिन में तेज बारिश हो सकती है, जबकि इंदौर, जबलपुर-उज्जैन में आंधी चल सकती है।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, नर्मदापुरम, धार, बैतूल में बारिश हो सकती है। वहीं, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर में बादल छाए रहेंगे। यहां हवा की रफ्तार ज्यादा रहेगा। कुछ जिलों में यह 50 किमी या इससे ज्यादा हो सकती है।वही 20 जून से जबलपुर में आसमान पर बादल छा सकते हैं और तेज हवा के साथ कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

23 जून तक गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां में भारी बारिश हो सकती है।  बिपरजॉय के कारण ग्वालियर-चंबल संभाग में 21 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही जबलपुर, जबलपुर और रायसेन में 21 जून को तेज बारिश की संभावना है। भोपाल में 20 और 21 जून को तेज बारिश और 22-23 जून को गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ वर्षा की आशंका है।

क्या कहता है मौसम विभाग

अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजाय अवदाब के रूप राजस्थान से होता हुआ पूर्वी-उत्तर-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है। बिहार और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन गया है। इस चक्रवात से लेकर विदर्भ तक एक ट्रफ लाइन बनी है, जो झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं पूर्वी मप्र से होकर गुजर रही है। इन अलग अलग सिस्टमों के कारण वातावरण में नमी आ रही है और 22 जून तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है। ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews