MP Weather Alert: मप्र के 26 जिलों में आज बारिश के आसार, बिजली गिरने का भी अलर्ट

chhattisgah weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में आज 1 दिसंबर 2021 से एक बार फिर बारिश (MP Weather Update)का दौर शुरु होने जा रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने वेदर सिस्टम के कारण प्रदेश का मौसम अचानक बदलने लगा है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज बुधवार 1 दिसंबर 2021 को 26 जिलों में बारिश की संभावना जताई है वही 7 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही कहीं कहीं 48 घंटों में ओलावृष्टि भी हाे सकती है।

यह भी पढ़े.. December Bank Holidays 2021: इस महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें काम

मौसम विभाग (MP Weather Update Today) की मानें तो पश्चिम विक्षोम (Impact of Western Disturbance ) के कारण आज बुधवार को मालवा के 26 जिलों बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, राजगढ़, भोपाल, सीहोर के साथ ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है।वही बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, ग्वालियर, मुरैना और श्योपुर में बिजली गिरने और चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग (MP Weather Cloud) के मुताबिक, MP में 1 से 3 दिसंबर तक बादल छाने, मावठे गिरने और धुंध छाने की भी संभावना है।वही वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पश्चिमी मध्यप्रदेश यानी ब्यावरा, अलीराजपुर, उज्जैन, झाबुआ, राजगढ़, गंजबासौदा, बारासिवनी, इंदौर, शाजापुर, देवास, धार, रतलाम, सीहोर में 1 दिसंबर, जबकि, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और पूर्वी मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग के शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना में 2 दिसंबर से बादल छाने और बारिश के आसार है।वही जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में चक्रवातीय घेरा विकसित होने से ग्वालियर चंबल संभाग में 2 दिसंबर से लगातार 5 दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि के आसार बनेंगे।

यह भी पढ़े.. 1 December 2021: आज से बदल जाएंगे ये सारे नियम, पेंशन समेत जेब पर पड़ेगा बड़ा असर

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की मानें वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास सक्रिय है। वही आज बुधवार को अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के साथ बंगाल की खाड़ी में भी एक वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते मध्य प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। वातावरण में नमी बढ़ेगी और एक बार फिर बारिश का दौर चलेगा। इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि के भी आसर बनेंगे और फिर 10 दिसंबर के आसपास ठंड बढ़ने के आसार है। वही राजस्थान, गुजरात से लगे जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, 1 से 3 दिसंबर तक उत्तर भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों जैसे जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में गरज-बिजली गिरने की संभावना हैं।1 और 2 दिसंबर को गुजरात में अति भारी बारिश के साथ 1 दिसंबर को उत्तरी कंकण, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी भारी बारिश (Heavy rain) की संभावना है।आंध्र प्रदेश तट और ओडिशा से टकराने वाले चक्रवाती तूफान के गुरुवार तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार है, जिसके बाद 5-6 दिसंबर को उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी बारिश हो सकती है। इसी के चलते गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भी ऑरेंज अलर्ट पर है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
MP Weather Alert: मप्र के 26 जिलों में आज बारिश के आसार, बिजली गिरने का भी अलर्ट