MP Weather: 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, 9 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, जानें मानसून का पूर्वानुमान

CG weather today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गुरूवार दो जून को नौतपा खत्म होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वर्तमान में चार वेदर सिस्टम एक्टिव है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज बुधवार 1 जून 2022 को 9 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और हल्की बौछार की संभावना जताई है। इसके साथ छतरपुर जिले में लू का अलर्ट जारी किया गया है।2 जून तक प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हल्की गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

यह भी पढ़े..1 June New Rule: आज से बदल गए है ये 6 बड़े नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Today ) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में नौगांव 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वही बुरहानपुर, बालाघाट और शहडोल जिलों में हल्की बारिश हुई और नौगांव में लू का असर देखने को मिला । आज बुधवार एक जून 2022 को 9 जिलों छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और देवास में गरज चमक के साथ बौछार के आसार है वही छतरपुर जिले में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Alert) के अनुसार, वर्तमान में चार वेदर सिस्टम एक्टिव है। हरियाणा पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर दक्षिण उत्तर प्रदेश से हाेकर बांग्लादेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। उत्तराखंड पर पश्चिमी विक्षाेभ बना हुआहै।वही एक पश्चिमी विक्षाेभ ईरान और अफगानिस्तान के बीच सक्रिय है।इन चारों सिस्टमों के चलते प्रदेश में नमी मिल रही है और बादल छाने के साथ साथ पूर्वी मप्र में कहीं –कहीं बौछारें हो रही हैं।

यह भी पढ़े..MP: अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 7 जून से पहले अपडेट करें डिटेल्स, अटक सकता है वेतन

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, इस वर्ष जून माह में मानसून के 15 जून के आसपास आने की संभावना जताई जा रही है। ग्वालियर संभाग में 1 जून से 30 सितंबर के बीच मानसून का सीजन रहेगा।इस बार वर्षा सामान्य रहने के आसार हैं। 24 से 26 मई के बीच मानसून ग्वालियर-चंबल संभाग में पहुंचने की संभावना हैं। जून माह में राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सामान्य से कम बारिश हाेने की संभावना है। हालांकि सीजन में सामान्य से अधिक वर्षा हाेने के आसार हैं।वही दस दिन बाद जबलपुर में मानसून का असर देखने को मिल सकता है।

मानसून का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Today) के अनुसार, मौसम विभाग की मानें तो मानसून की पहली बारिश जबलपुर, सागर और आलीराजपुर से शुरू हो सकती है। जून में सबसे ज्यादा पानी ग्वालियर-चंबल में ही गिर सकता है। प्रदेश के चंबल, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग में 103%, भोपाल, सागर, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर संभाग में जुलाई-अगस्त में 120% बारिश होने का अनुमान है।भोपाल में जून में कम और जुलाई-अगस्त में ही ज्यादा बारिश होने की संभावना है। उज्जैन और इंदौर संभाग में भी ज्यादा नहीं, बल्कि सामान्य बारिश ही होने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews