सितंबर के पहले हफ्ते में भोपाल, जबलपुर, रीवा, शहडोल, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग में मौसम बदला रहेगा। मानसून की सक्रियता, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और ट्रफ के प्रभाव के चलते अगले चार दिन मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज, मंगलवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में गंगीय पश्चिम बंगाल एवं उससे सटे उत्तरी तटीय ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र उसी क्षेत्र में बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी ओडिशा–गंगीय पश्चिम बंगाल में पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके असर से 1-2 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, 3 सितंबर को भोपाल और ग्वालियर संभाग और 4 सितंबर को उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मंगलवार को कहां-कहां होगी बारिश
भारी से अति भारी बारिश: उमरिया, बालाघाट (ऑरेंज अलर्ट) सिंगरोली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, मैहर (येलो अलर्ट) ।
इन जिलों में रिमझिम का दौर
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा। इस दौरान झंझावत (आंधी) और वज्रपात, 30-40 किमी/घंटा की हवाएं चलने का भी अनुमान है।
2 से 4 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश
2 सितंबर, बुधवार
अति भारी वर्षा: सीधी, सतना, उमरिया, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर।
भारी वर्षा: विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सिंगरोली, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर।
झंझावत और वज्रपात, 30-40 किमी/घंटा की हवाएं (कहीं-कहीं): भोपाल, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा।
3 सितंबर, गुरुवार
- अति भारी वर्षा: नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर।
- भारी वर्षा: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, गुना, ग्वालियर, दतिया, सतना, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर।
- झंझावत और वज्रपात, 30-40 किमी/घंटा की हवाएं (कहीं-कहीं): हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरोली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, पांढुर्णा।
4 सितंबर, शुक्रवार
- अति भारी वर्षा: राजगढ़, गुना, शिवपुरी, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़।
- भारी वर्षा: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, उज्जैन, देवास, आगर, मंदसौर, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, निवाड़ी।
- झंझावत और वज्रपात, 30-40 किमी/घंटा की हवाएं (कहीं-कहीं): हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, शाजापुर, नीमच, भिंड, मुरैना, सिंगरोली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर
मध्य प्रदेश में अब भी 10 फीसदी कम बारिश हुई
- मध्य प्रदेश में अब तक सामान्य से 27.7 इंच ( 702.9 मिलीमीटर) बारिश हुई है। कोटे से 3.1 इंच या 10% पानी कम गिरा है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 5% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 15% कम पानी गिरा है।
- इस अवधि में 39 जिलों में 2 से 57 प्रतिशत तक बारिश कम दर्ज हुई है। इनमें जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल संभाग के कई जिले शामिल हैं।
- अबतक सिर्फ अनूपपुर, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़ और शिवपुरी में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई।
- सबसे अधिक निवाड़ी में 39.1 इंच और डिंडौरी-मंडला में 37 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। भोपाल में 93%, इंदौर-उज्जैन में 61%, जबलपुर में 68% और ग्वालियर में 83% पानी गिरा है।








