
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश का मौसम जल्द बदलने वाला है। आने वाले दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, वही नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 3-4 मई को ग्वालियर चंबल में बारिश के साथ आंधी की संभावना है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शनिवार 30 अप्रैल को 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही 18-20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
यह भी पढ़े.. PM Kisan: 11वीं किस्त पर बड़ी अपडेट, इस दिन खाते में आएंगे 2000! किसान ऐसे चेक अपना स्टेटस
एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, आज शनिवार 30 अप्रैल 2022 को 18 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया।वही राजगढ़, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, खजुराहो, नौगांव व दमाेह में लू का असर रहा। आज सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों के साथ खरगोन, खंडवा, राजगढ़,रीवा, सतना जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।वही 1 मई को एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से 3 व 4 मई को ग्वालियर सहित अंचल में आंधी के साथ बारिश के आसार बन सकते है।
यह भी पढ़े.. 1 May 2022: 1 मई से होने वाले है ये बड़े बदलाव, जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर?
एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू–कश्मीर पर बना हुआ है, ऐसे में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। रविवार रात को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके कारण अभी तीन-चार दिन तक दिन के तापमान में गिरावट जारी रहेगा। 1 मई को जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसके चलते 3 व 4 मई को बारिश के भी आसार है। वही मई माह में इंदौर में अधिकत तापमान 43 डिग्री, जबलपुर में 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

