MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश-तेज हवा, 15 अप्रैल के बाद फिर बदलेगा मौसम, जानें IMD पूर्वानुमान

CG weather

MP Weather Alert Today : 15 अप्रैल तक मध्य प्रदेश के मौसम के मिजाज यूहीं बने रहने के आसार है। 15 अप्रैल तक कई जिलों में तेज हवा और बूंदाबांदी होती रहेगी। इस दौरान बादल छाने के साथ आंधी भी चल सकती है,ऐसे में फिलहाल एक हफ्ते तक तेज गर्मी पड़ने के आसार कम है। आज शनिवार को भी कई जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी, वही बूंदाबांदी भी हो सकती है। एमपी मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल तक जबलपुर, रीवा, इंदौर, उज्जैन, भोपाल और शहडोल संभाग में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

भोपाल-इंदौर में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल-इंदौर में 8 अप्रैल को बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। ग्वालियर में 10 अप्रैल बादल छाने के साथ गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। 15 अप्रैल तक जबलपुर, रीवा, इंदौर, उज्जैन, भोपाल और शहडोल संभाग में बूंदाबांदी होने की संभावना है। वही 15 अप्रैल तक तेज गर्मी पड़ने और 20 अप्रैल तक प्रदेश में लू के आसार कम है, अप्रैल अंत तक गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि 13 से 15 अप्रैल के बीच थोड़ी बढ़ोतरी का अनुमान है, लेकिन यह सामान्य से कम रहेगा।

जबलपुर-ग्वालियर में बूंदाबांदी के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, इंदौर में शनिवार सहित अगले तीन से चार दिन तक दिन में तेज गर्मी के पश्चात शाम को बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। ग्वालियर में शनिवार को हल्के बादल छाएंगे, लेकिन बारिश के आसार कम है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस ही रिकार्ड हो सकता है।हालांकि 15 अप्रैल के बाद ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाएगा। वही 8-9 अप्रैल को जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग

वर्तमान में एक साथ चार मौसम प्रणालियां सक्रिय है।  वर्तमान में एक द्रोणिका मध्य मध्यप्रदेश से तमिलनाडु तक विदर्भ व कर्नाटक होते जा रही है। वही मध्य राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। वहीं कर्नाटक के ऊपर भी चक्रवाती असर है। इससे तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।  इसके कारण अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और बादल छाने के साथ बूंदाबांदी का असर देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का भी सिलसिला जारी है। इस कारण अगले दो-तीन दिन तक मौसम बदला हुआ रहेगा और तापमान में वृद्धि नहीं होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews