Hindi News

MP Weather : अगले हफ्ते से दिखेगा मौसम में बदलाव, 2 दिन बाद एक्टिव होगा नया सिस्टम, जानें आज कैसा रहेगा वेदर

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP Weather: सर्द हवाओं के चलते प्रदेश में सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ने लगी है। अगले दो-तीन दिन सुबह के समय कोहरा भी छाया रहने का अनुमान है।
MP Weather : अगले हफ्ते से दिखेगा मौसम में बदलाव, 2 दिन बाद एक्टिव होगा नया सिस्टम, जानें आज कैसा रहेगा वेदर

उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठिठुरन बढ़ने लगी है। बुधवार-गुरुवार (4-5 फरवरी 2026) रात करीब 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। 30 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया रहा। गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 °C राजगढ़ में दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5°C खंडवा में दर्ज हुआ।

इसके अलावा मंदसौर में 7.8 °C , रीवा में 7.2 °C, खजुराहो में 8.2 7.2 °C और मुरैना व दतिया में 8.4°C तापमान दर्ज हुआ। भोपाल व उज्जैन में 13 °C, इंदौर में 13.2 °C, जबलपुर में 13.5 °C और ग्वालियर में 9 °C तक लुढ़क गया। बीते दिन रीवा, सतना और दमोह जिले में कोल्ड-डे की स्थिति रही। शुक्रवार (6 फरवरी 2026) सुबह ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग के जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा। आज रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, मैहर और दमोह में कोल्ड डे की संभावना है।

8 फरवरी को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

  • मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट (5 फरवरी 2026) के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ पवनों के मध्य एक ट्रफ के रूप में मध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर उत्तर में अवस्थित है। पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत के ऊपर मध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर लगभग 232 किमी प्रति घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं।
  • एक अन्य नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी 2026 की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से फिर मावठा पड़ने के आसार हैं। फिलहाल 6 व 7 फरवरी को ग्वालियर-चंबल संभाग ,विंध्य क्षेत्र और मध्य हिस्से में हल्के से मध्यम कोहरे छाने की संभावना है। फिलहाल पश्चिमी हिस्से में बदलाव के आसार नहीं हैं, लेकिन पूर्वी मध्य प्रदेश में रातें और अधिक सर्द होने की संभावना है।

MP Weather Forecast Report

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews